गौमांस तस्करी पर सियासी जंग: कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना

Updated on 12-01-2025 01:57 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में गोकशी के मामले ने राजनीतिक गर्मी बढ़ा दी है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और नगरीय निकाय चुनाव से पहले इस मुद्दे को लेकर पक्ष और विपक्ष के बीच तीखा आरोप-प्रत्यारोप चल रहा है।

पहले मामले में यह दावा किया गया था कि गोकशी के आरोपियों का कांग्रेस से संबंध है। इसके बाद कांग्रेस ने पलटवार करते हुए आरोपी का भाजपा कनेक्शन उजागर किया। कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीर साझा करते हुए दावा किया कि गोकशी के आरोपी भाजपा नेताओं के करीब हैं।

कांग्रेस का भाजपा पर हमला
छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें पोस्ट कीं। इनमें गोकशी के आरोपी मुंतजिर हैदर पूर्व मंत्री राजेश मूणत और पूर्व सभापति नगर निगम रायपुर प्रफुल्ल विश्वकर्मा के साथ दिखाई दे रहे हैं। कांग्रेस ने लिखा, “लो भाई, राजधानी में हुए गौतस्करी काण्ड का आरोपी निकला भाजपाई। प्रफुल्ल विश्वकर्मा और राजेश मूणत के खास समर्थक मोहम्मद मुंतजिर हैदर ही बेच रहे थे गौमांस।”

स्थानीय निवासियों ने लगाए गंभीर आरोप
स्थानीय मुस्लिम निवासी ने दावा किया कि यह गतिविधि लंबे समय से चल रही है। उन्होंने कहा, “यह तो अभी एक परिवार को पकड़ा गया है। चार-पांच परिवार ऐसे हैं, जो यही काम करते हैं। पुलिस को पहले भी जानकारी दी गई थी, लेकिन रिश्वत के कारण कोई कार्रवाई नहीं हुई।”

निवासी ने यह भी आरोप लगाया कि मस्जिद के अध्यक्ष हैदर अली, जो कांग्रेस नेता हैं, इन गतिविधियों में लिप्त हैं।

पुलिस ने की कार्रवाई
मामला तब सामने आया जब 8 और 9 जनवरी की रात पुलिस ने रायपुर के मोमिनपारा इलाके में छापा मारा। तलाशी के दौरान मौके से गौमांस, मांस काटने के उपकरण, चाकू और तराजू बरामद किए गए। इस मामले में खुर्शीद अली, उनके बेटे समीर और अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी और उसके बेटे इस अवैध धंधे को लंबे समय से चला रहे थे।

राजनीतिक माहौल गरमाया
इस प्रकरण ने राजनीतिक दलों को एक-दूसरे पर आरोप लगाने का मौका दे दिया है। कांग्रेस ने जहां भाजपा नेताओं पर सवाल उठाए हैं, वहीं भाजपा ने कांग्रेस नेताओं की संलिप्तता को लेकर हमला तेज कर दिया है।

गोकशी के इस मामले ने रायपुर में न सिर्फ सामाजिक बल्कि राजनीतिक माहौल को भी गरमा दिया है। आगामी चुनावों के मद्देनजर इस मुद्दे का असर राजनीतिक समीकरणों पर पड़ सकता है। अब देखना यह होगा कि इस मामले में सच्चाई क्या है और पुलिस की जांच कहां तक पहुंचती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.