नेताओं को एक्ट्रेसेस के कपड़े देखने से फुरसत नहीं:पठान कॉन्ट्रोवर्सी में स्वरा की एंट्री; सांसद प्रज्ञा बोलीं- इनके पेट पर लात मारो

Updated on 17-12-2022 06:05 PM

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्म पठान को लेकर मध्यप्रदेश में विवाद बढ़ता जा रहा है। इस विवाद में अब एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की एंट्री हो गई है। स्वरा ने ट्वीट के जरिए सत्ताधारी नेताओं पर निशाना साधा है। उधर, सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कहा- ऐसे हीरो-हीरोइन की फिल्में नहीं देखनी चाहिए, जो भगवा को बेशर्म कहते हैं।

साध्वी प्रज्ञा बोलीं- मुंहतोड़ जवाब नहीं, मुंह तोड़कर हाथ में रखने की हिम्मत रखते हैं
फिल्म में भगवा को लेकर हुए विवाद में सांसद साध्वी प्रज्ञा ने भी बयान दिया। उन्होंने कहा, 'मैं जनता से अपील करती हूं कि ऐसे हीरो-हीरोइन को जिसने भगवा को बेशर्म कहा उनको जवाब दो। इनके पेट पर लात मारो। इनकी कोई फिल्म मत देखो। जैसे ही इनके पेट पर लात पड़ेगी ये यहां से भाग जाएंगे। अगर आप सच्चे हिंदू हैं, आपके अंदर हिंदू का रक्त है तो इस फिल्म को कभी नहीं देखेंगे।

जिसने भगवा का अपमान किया उसको भाजपा ने और हमारी जनता ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। अब भगवा को अगर कोई अपमानित करेगा तो उसको मुंहतोड़ जवाब नहीं, उसका मुंह तोड़कर हाथ में रखने की हिम्मत रखते हैं। और इसलिए रखते हैं क्योंकि सनातनी जीवित हैं। भगवा हमारे देश की आन-बान-शान है। हमारे देश, हमारे भगवा और संस्कृति को अपमानित करने का प्रयास किया गया तो कोई नहीं बचेगा। जरूरत पड़ी तो हम ऐसे लोगों को आंदोलन के जरिए जवाब देंगे।

पवैया बोले- दीपिका को सजाना था तो हरे रंग की चिंदियों से सजा देते
भाजपा नेता जयभान सिंह पवैया ने फिल्म पठान में दीपिका पादुकोण के ड्रेस और गाने के बोल पर रिएक्ट किया है। उन्होंने कहा, 'जिस फिल्म का हीरो शाहरुख खान और जिस फिल्म का नाम पठान है, उसमें दीपिका पादुकोण को सजाना ही था, तो हरे रंग की चिंदियों से सजा देते। लगातार हिंदू आस्था को तार-तार करने की कोशिश हो रही है। देश के स्वाभिमान को शून्य करने की कोशिश की जा रही है।

पवैया ने कहा- गृहमंत्री की ओर से आए बयान का स्वागत करता हूं। इन हरकतों का सच्चा जवाब बहिष्कार के अलावा कुछ भी नहीं है। ये हिंदुओं के खरीदे हुए टिकटों से मुंबई के शहंशाह बनने वाले लोग, जब तक चौपाटी पर कटोरा लेकर भीख नहीं मांगने लगें, तब तक चैन से नहीं बैठना चाहिए। खारिज करना चाहिए ऐसी फिल्मों को।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.