कवर्धा काण्ड पर सियासत शुरू: रेंगाखार जाएंगे भूपेश...

Updated on 16-09-2024 04:10 PM

रायपुर । कबीरधाम जिले के रेंगाखार में युवक की हत्या के बाद आगजनी और पुलिस पर हमले के बाद सियासत शुरू हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा की विष्णु सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि गृह मंत्री के क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं होना दुर्भाग्यजनक है और यह सरकार की लापरवाही को उजागर करता है।

वहीं एक हफ्ते में जादू-टोना के शक में नौ लोगों की हत्या की घटनाओं के बाद भूपेश बघेल ने मौजूदा भाजपा सरकार पर अंधविश्वास को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। बघेल ने कहा कि पहले कांग्रेस सरकार के समय अंधविश्वास निवारण शिविर लगाए जाते थे, लेकिन अब अंधविश्वास को समर्थन देने वाले कार्यक्रमों में भाजपा के लोग शामिल हो रहे हैं।



उल्लेखनीय है कि, कसडोल में 4 और सुकमा में 5 लोगों की हत्या जादू-टोना के संदेह में कर दी गई। इन घटनाओं को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए पूर्व सीएम बघेल ने कहा, "यह सरकार की लापरवाही है, जिसने लोगों में अंधविश्वास को फैलने दिया। इसके लिए मौजूदा सरकार जिम्मेदार है।" उन्होंने कहा कि, राज्य में अंधविश्वास की घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की बजाय भाजपा समर्थित कार्यक्रम इन मुद्दों को बढ़ावा दे रहे हैं।


कवर्धा में हुई घटना के बाद भूपेश बघेल ने ऐलान किया कि वे रेंगाखार जाएंगे और इस मामले की जांच के लिए प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में एक समिति बनाई जाएगी। उन्होंने कहा, "यह पहली बार नहीं है कि कवर्धा में ऐसी घटना हुई हो। इससे पहले भी तीन लोगों की हत्या हो चुकी है। गृह मंत्री के क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं होना दुर्भाग्यजनक है और यह सरकार की लापरवाही को उजागर करता है।"


बघेल ने कहा कि, कवर्धा में हालात इतने खराब हो गए हैं कि पुलिस पर से लोगों का विश्वास उठ चुका है, और पुलिस को गांव में घुसने तक नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि, सरकार की ढीली पकड़ और लापरवाही से इस तरह की घटनाएं हो रही हैं, और रिमोट से चलने वाली सरकार से किसी कसावट की उम्मीद नहीं की जा सकती।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.