बिहार में जाति जनगणना के बाद UP में राजनीति तेज, अखिलेश के बाद अब मायावती ने की वाजिब हक देने की बात

Updated on 03-10-2023 01:21 PM
लखनऊ: बिहार में जातिगत जनगणना के आंकड़े सार्वजनिक होने के बाद उत्‍तर प्रदेश में भी सियासत गर्म हो गई है। सपा मुखिया अखिलेश यादव के बाद अब बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी यूपी में जातिगत जनगणना कराए जाने की मांग की है। उनका कहना है कि यूपी सरकार को जनभावना को ध्‍यान में रखते हुए जातीय जनगणना अविलंब शुरू करा देना चाहिए। हालांकि इसका सही समाधान तभी होगा जब केंद्र सरकार राष्ट्रीय स्तर पर जातीय जनगणना कराकर उन्हें उनका वाजिब हक देना सुनिश्चित करेगी।

मंगलवार को मायावती ने सोशल मीडिया X पर एक के बाद एक तीन ट्वीट किए। उन्‍होंने लिखा है- 'बिहार सरकार द्वारा कराए गए जातीय जनगणना के आंकड़े सार्वजनिक होने की खबरें आज काफी सुर्खियों में है तथा उस पर गहन चर्चाएं जारी है। कुछ पार्टियाँ इससे असहज ज़रूर हैं किन्तु बीएसपी के लिए ओबीसी के संवैधानिक हक के लम्बे संघर्ष की यह पहली सीढ़ी है। बीएसपी को प्रसन्नता है कि देश की राजनीति उपेक्षित ’बहुजन समाज’ के पक्ष में इस कारण नया करवट ले रही है, जिसका नतीजा है कि एससी/एसटी आरक्षण को निष्क्रिय व निष्प्रभावी बनाने तथा घोर ओबीसी और मण्डल विरोधी जातिवादी एवं साम्प्रदायिक दल भी अपने भविष्य के प्रति चिंतित नजर आने लगे हैं।'

जो सच में अधिकार दिलवाना चाहते हैं वो जातिगत जनगणना करवाते हैं: अखिलेश


इससे पहले अखिलेश यादव ने भी यूपी में जातिगत जनगणना कराए जाने की मांग की थी। उन्‍होंने कहा था कि भाजपा सरकार राजनीति छोड़े और देशव्यापी जातिगत जनगणना करवाए। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर लिखा- जातिगत जनगणना 85-15 के संघर्ष का नहीं, बल्कि सहयोग का नया रास्ता खोलेगी और जो लोग प्रभुत्वकामी नहीं हैं, बल्कि सबके हक के हिमायती हैं, वो इसका समर्थन भी करते हैं और स्वागत भी। जो सच में अधिकार दिलवाना चाहते हैं वो जातिगत जनगणना करवाते हैं।

'पीडीए ही भविष्‍य की राजनीति की दिशा तय करेगा'


अखिलेश ने कहा कि जब लोगों को ये मालूम पड़ता है कि वो गिनती में कितने हैं, तब उनके बीच एक आत्मविश्वास भी जागता है और सामाजिक नाइंसाफी के खिलाफ एक सामाजिक चेतना भी, जिससे उनकी एकता बढ़ती है और वो एकजुट होकर अपनी तरक्की के रास्ते में आने वाली बाधाओं को भी दूर करते हैं, नये रास्ते बनाते हैं और सत्ताओं और समाज के परम्परागत ताकतवर लोगों के अन्याय का खात्मा भी करते हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि इससे समाज बराबरी के मार्ग पर चलता है और समेकित रूप से देश का विकास होता है। जातिगत जनगणना देश की तरक्की का रास्ता है। अब ये निश्चित हो गया है कि पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) ही भविष्य की राजनीति की दिशा तय करेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.