मतदाता सूची का द्वितीय संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य सहित मतदान केन्द्रवार हुई समीक्षा

Updated on 15-06-2023 10:28 PM

नारायणपुर । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  अजीत वसन्त ने कल द्वारा आडिटोरियम में जिले के समस्त बूथ लेवल आफिसर (बीएलओ) की समीक्षा बैठक ली।

इस दौरान उन्होने जिले के सभी बूथ लेवन आफिसर को निर्देशित करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए निर्वाचन कार्यालय के निर्देशानुसार इस कार्य को गंभीरता के साथ पूरा करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

बैठक में मतदाता सूची का द्वितीय संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य 2023 (जो कि 25 मई 2023 से प्रारंभ है) की मतदान केन्द्रवार समीक्षा की गई, इस दौरान सभी बी.एल.ओ. को पुनरीक्षण के टाईम टेबल अनुसार घर-घर सर्वे नए मतदाता का नाम जोड़ने, मृत या स्थायी रूप से स्थानानतरित मतदाताओं का विलोपन करने, मतदाता की प्रविष्टी में आवेदन अनुसार संशोधन तथा मतदान केन्द्रों का युक्तियुक्तकरण पूरी गंभीरता से करने तथा इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के सख्त निर्देश दिए गए।

समीक्षा बैठक में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जितेन्द्र कुर्रे, निर्वाचक रजिस्टीकरण अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी दीनदयाल मंडावी, तहसीलदार एवं सहायक निर्वाचक रजिस्टीकरण अधिकारी नारायणपुर, ओरछा, कोहकामेटा, छोटेडोंगर, तथा सहायक प्रोग्रामर इस बैठक में उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
दुर्ग। कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा पाटन विकासखंड में कृषि आदान सामग्रियों के उचित मूल्य पर विक्रय तथा गुणनियंत्रण के उद्देश्य से…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में विगत दिवस जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति सहित बाल संरक्षण एवं महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न जिला स्तरीय समितियों की बैठक कलेक्ट्रेट…
 12 August 2026
दुर्ग।  हर विवाद का अंत अदालत के फैसले से ही हो यह जरूरी नहीं। कभी-कभी एक बातचीत, एक सही सवाल और एक निष्पक्ष संवाद वह कर सकता है, जो वर्षों की…
 12 August 2026
दुर्ग। अब मन को तसल्ली है कि जरूरत पड़ने पर मेरा इलाज सही समय पर और निःशुल्क हो सकेगा। यह संतोष के भाव हैं दुर्ग जिले के खुर्सीपार जोन-2 निवासी …
 12 August 2026
दुर्ग। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के अध्यक्ष के. विनोद कुजूर के मार्गदर्शन में सचिव उमेश कुमार भागवतकर…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी  क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्रवाई की गई।सहायक आयुक्त आबकारी से प्राप्त जानकारी…
 12 August 2026
कोरबा, आजादी का अर्थ केवल बंधनों से मुक्ति नहीं, बल्कि अपने सपनों को पूरा करने और अपने पैरों पर खड़े होने की स्वतंत्रता भी है। यही भावना आज महिला स्व-सहायता समूहों…
 12 August 2026
नई दिल्ली/रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार को नई दिल्ली में शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी समिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक…
 12 August 2026
कोरबा।कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में टीएल के लंबित प्रकरणों, विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने…
Advt.