दंतेवाड़ा के अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों के लिए मतदान दल हेलीकॉप्टर से रवाना

Updated on 17-04-2024 06:28 PM

दंतेवाड़ा। लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के प्रथम चरण में संसदीय क्षेत्र क्रमांक 10 बस्तर का मतदान 19 अप्रैल को सुबह 7 बजे से 03 बजे तक मतदान की प्रक्रिया होनी है। जिसके तहत भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश पर सभी तैयारियां पूर्ण ही जा चुकी है। जिले में पर्याप्त मात्रा में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है ताकि मतदान प्रक्रिया शांति पूर्ण तरीके से सम्पन्न हो सके। जिले के अत्यंत सुदूर एवं संवेदनशील चिन्हांकित 03 मतदान केंद्र नीलावाया-267, बुरगुम- 268 तथा पोटाली-269 के मतदान दल हेलीकॉप्टर से हुए रवाना हुए। इसके पूर्व बुधवार प्रातः 5ः30 बजे स्ट्रांग रूम डाइट परिसर में मतदान दल के कर्मियों को ईवीएम मशीन उपलब्ध कराया गया।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयंक चतुर्वेदी ने इस मौके पर मतदान दलों का मनोबल बढ़ाते हुए एवं सफल निर्वाचन करने के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मतदान दल के कर्मी अच्छे और शांत मन से निर्वाचन कराये। इसके साथ ही उन्होंने कहां कि निर्वाचन संबंधी किसी प्रकार की कोई भी समस्या हो तो जिला प्रशासन को अवगत करा सकते हैं। मतदान दल के लिए कैंप में रुकने सहित मूलभूत व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए गए हैं। इसके अलावा आप सभी लोगों ने पूरे मन से मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त किया है। इसके साथ ही कलेक्टर ने पूर्व में विधानसभा निर्वाचन और मतदान दल के कर्मियों के रूप निर्वाचन कार्य कर चुके सदस्यों के बारे में जानना चाहा। इसके अलावा वहीं मतदान दलों में पूरे उत्साह और मनोबल देखने को भी मिला। इस अवसर पर सहायक रिटर्निंग ऑफिसर जयंत नाहटा, अपर कलेक्टर राजेश पात्रे, संयुक्त कलेक्टर हिमाचल साहू,उप जिला निवार्चन अधिकारी अभिषेक तिवारी सहित इलेक्षन सुपरवाइजर अजय नायक एव अन्य निर्वाचन से जुडे़ अधिकारी मौजूद थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 October 2026
अम्बिकापुर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के माय भारत सरगुजा के तत्वावधान में  मंगलवार को विकासखंड लखनपुर के अर्गोती स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अग्निशमन विभाग एवं…
 15 October 2026
कोरबा। आर्थिक कठिनाइयों के बीच बच्चों की पढ़ाई जारी रखना कई परिवारों के लिए चुनौती होता है। कोरबा विकासखंड के ग्राम दोंदरो की रहने वाली श्रीमती लीला महंत का परिवार…
 15 October 2026
कोरबा। जिले के  सत्यनारायण बरेठ ने लगभग 14 वर्षों तक एक होटल में कार्य करते हुए अपने परिवार की जिम्मेदारियां निभाईं। वर्षों तक दूसरे के लिए काम करने के दौरान…
 15 October 2026
कोरबा। जिले कटघोरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम लखनपुर में रहने वाले दादूराम गुप्ता के परिवार के लिए बिजली बिल का भुगतान आर्थिक बोझ बनता था। इस समस्या का समाधान खोजते हुए…
 15 October 2026
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और सुविधाजनक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जशपुरनगर…
 15 October 2026
जशपुरनगर। अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस के अवसर पर शासकीय महाविद्यालय दुलदुला में मेरा युवा भारत ( युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय,भारत सरकार), जशपुर के नेतृत्व में एक विशेष जागरूकता…
 15 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज भुलसीडीह में निर्माणाधीन स्वर्गीय  बिसाहू दास महंत स्मृति मेडिकल कॉलेज भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, भवन की सुविधाओं और परिसर…
 15 October 2026
कबीरधाम। जिले के सहसपुर लोहारा विकासखंड में उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने 48 लाख रुपए की लागत से एसडीएम कार्यालय नवीन भवन का लोकार्पण किया। नए भवन…
 15 October 2026
कवर्धा, गन्ने का मूल्य 425 रुपये प्रति क्विंटल होने पर कबीरधाम जिले के गन्ना उत्पादक किसानों में उत्साह और खुशी का माहौल है। इस किसान हितैषी निर्णय के प्रति आभार व्यक्त…
Advt.