संवेदनशील क्षेत्रों के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना हुए मतदान दल

Updated on 17-04-2024 06:30 PM

कोण्डागांव। लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए प्रथम चरण के मतदान के तहत 19 अप्रैल को होने वाले बस्तर संसदीय क्षेत्र मतदान के लिए कोण्डागांव के संवेदनशील क्षेत्रों में मतदान के लिए बुधवार को मतदान दलों को हेलीकॉप्टर से रवाना किया गया। इसके लिए सुबह से मतदान दल शासकीय गुंडाधुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बनाए गए मतदान सामग्री वितरण केंद्र में पहुंचे थे। जहां दोनों मतदान केंद्रों के मतदान दलों को मतदान हेतु सामग्री प्रदान करते हुए अधिकारियों द्वारा आवश्यक निर्देश देते हुए दलों को आईटीबीपी के कैंप में स्थित हेलीपैड में ले जाया गया। जहां कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुणाल दुदावत द्वारा मतदान दलों से मुलाकात कर उन्हें शांतिपूर्ण मतदान हेतु शुभकामनाएं देते हुए मतदान के दिन सतर्कता पूर्वक कार्य करने की हिदायत दी गयी और अपने स्वास्थ्य का अवश्य ध्यान रखने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर सभी मतदान दल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को रवानगी के पूर्व पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार द्वारा आवश्यक निर्देश देते हुए सभी को शुभकामनाएं दी गयी।

ज्ञात हो कि जिले के अति संवेदनशील ग्रामों के दो मतदान केंद्रों में मतदान हेतु मतदान दलों को दो दिवस पूर्व ही हेलीकॉप्टर के माध्यम से मतदान स्थलों तक पहुंचाया गया है। इस दल में  14 अधिकारियों को निर्वाचन हेतु ग्रामों तक पहुंचाया गया है। जो 19 अप्रैल को होने वाले निर्वाचनों में मतदान कराने का कार्य करेंगे।


दोनों मतदान दलों के सेक्टर अधिकारी ने मतदान के प्रति उत्साह जताते हुए बताया कि वे पूर्व में भी संवेदनशील इलाकों में मतदान करा चुके हैं यह पहला अवसर है जब उन्हें हेलीकॉप्टर द्वारा मतदान स्थल तक पहुंचाया जा रहा है जिससे वे बहुत उत्साहित हैं। मतदान दल के पीठासीन अधिकारी ने बताया कि पिछली बार भी उन्होंने संवेदनशील क्षेत्र में निर्वाचन का कार्य किया था इस बार हेलीकॉप्टर द्वारा जाना उनके लिए नया अनुभव है। जिसके लिए वे उत्साहित है। उन्होंने कहा कि वे इस लोकतंत्र के महापर्व में शामिल होकर संवेदनशील क्षेत्रों के लोगों को भी उनके मताधिकार दिलाने में सहभागी हो रहे हैं जिसकी उन्हें बहुत प्रसन्नता हो रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 October 2026
अम्बिकापुर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के माय भारत सरगुजा के तत्वावधान में  मंगलवार को विकासखंड लखनपुर के अर्गोती स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अग्निशमन विभाग एवं…
 15 October 2026
कोरबा। आर्थिक कठिनाइयों के बीच बच्चों की पढ़ाई जारी रखना कई परिवारों के लिए चुनौती होता है। कोरबा विकासखंड के ग्राम दोंदरो की रहने वाली श्रीमती लीला महंत का परिवार…
 15 October 2026
कोरबा। जिले के  सत्यनारायण बरेठ ने लगभग 14 वर्षों तक एक होटल में कार्य करते हुए अपने परिवार की जिम्मेदारियां निभाईं। वर्षों तक दूसरे के लिए काम करने के दौरान…
 15 October 2026
कोरबा। जिले कटघोरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम लखनपुर में रहने वाले दादूराम गुप्ता के परिवार के लिए बिजली बिल का भुगतान आर्थिक बोझ बनता था। इस समस्या का समाधान खोजते हुए…
 15 October 2026
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और सुविधाजनक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जशपुरनगर…
 15 October 2026
जशपुरनगर। अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस के अवसर पर शासकीय महाविद्यालय दुलदुला में मेरा युवा भारत ( युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय,भारत सरकार), जशपुर के नेतृत्व में एक विशेष जागरूकता…
 15 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज भुलसीडीह में निर्माणाधीन स्वर्गीय  बिसाहू दास महंत स्मृति मेडिकल कॉलेज भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, भवन की सुविधाओं और परिसर…
 15 October 2026
कबीरधाम। जिले के सहसपुर लोहारा विकासखंड में उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने 48 लाख रुपए की लागत से एसडीएम कार्यालय नवीन भवन का लोकार्पण किया। नए भवन…
 15 October 2026
कवर्धा, गन्ने का मूल्य 425 रुपये प्रति क्विंटल होने पर कबीरधाम जिले के गन्ना उत्पादक किसानों में उत्साह और खुशी का माहौल है। इस किसान हितैषी निर्णय के प्रति आभार व्यक्त…
Advt.