लोकसभा निर्वाचन संपन्न कराने रवाना हुए मतदान दल

Updated on 06-05-2024 06:25 PM

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । लोकसभा क्षेत्र रायगढ़ के जनरल आब्जर्वर आईएएस डॉ अंशज सिंह, कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेश साहू, सहायक निर्वाचन अधिकारी द्वय वासु जैन, डॉ स्निग्धा तिवारी, डॉ वर्षा बंसल, अनिकेत साहू, नोडल अधिकारी हरिशंकर चौहान की उपस्थिति में सोमवार को सुबह से मतदान सामग्री वितरण कर मतदान दलों को 7 मई के मतदान के लिए रवाना किया गया। जिले में कुल 651 मतदान केन्द्र, पुरुष मतदाता 257268, महिला मतदाता 261031, अन्य 9, सभी को मिलाकर कुल 518308 मतदाता हैं।

इस दौरान मतदान दलों द्वारा काउंटर से मतदान सामग्री प्राप्त करना, सेक्टर अधिकारियों द्वारा चेकलिस्ट के अनुरूप मतदान सामग्री की जांच और दलों की रवानगी की प्रक्रिया संपंन हुई। संगवारी, सक्षम और युवा मतदान केंद्रों के मतदान दलों को सुबह 9 बजे सामग्री वितरण किया गया , वहीं शेष सभी मतदान दलों को सुबह 5.30 बजे से मतदान सामग्री का वितरण किया गया। गौरतलब है कि सारंगढ़  बिलाईगढ़ जिले के प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र के लिए 9 काउंटर बनाया गया है, जिसमें 8 सामान्य तथा 01 संगवारी एवं दिव्यांग मतदान दलों के लिए है। प्रत्येक काउंटर पर पांच कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है, ये कर्मचारी उस काउंटर के लिए आबंटित मतदान केन्द्र हेतु सामग्रियों का वितरण कर रहे हैं एवं मतदान के उपरांत उन्हीं के द्वारा वापसी भी लिया जाएगा।

सारंगढ़ विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 17 जिसमें 267077 मतदाताओं के द्वारा मतदान किया जाएगा , जिसमें पुरुष 131934 है , तो महिला मतदाता 135139 वहीं तृतीय लिंग के 4 मतदाता हैं, जो रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के लिए मतदान करेंगे, वहीं जांजगीर लोकसभा क्षेत्र के विधानसभा में 203631 मतदाताओं की संख्या है जिसमें पुरुष मतदाता 101484 वहीं महिला मतदाता 102145, तृतीय लिंग 2 मतदाताओं के द्वारा मतदान किया जाएगा । जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के दोनों विधानसभा में दस - दस संगवारी मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान केंद्र में एक पीठासिन अधिकारी, तीन मतदान अधिकारी, सुरक्षा दल, ग्राम कोटवार उपस्थित रहेंगे। सारंगढ़ विधानसभा में 345 मतदान केंद्र, वही बिलाईगढ़ विधानसभा में 247 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 

जिले में रायगढ़ विधानसभा अंतर्गत 59 मतदान केन्द्र हैं, जिसमें जिले के 23 हजार 850 पुरुष और 23 हजार 747 महिला तथा 3 अन्य मतदाता वोट  देंगे। इस्प्रकार जिले में रायगढ़ विधानसभा अंतर्गत कुल 47 हजार 600 मतदाता हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.