ऋतिक- सैफ की विक्रम वेधा को मात दे पाई 'पोन्नियिन सेलवन'

Updated on 01-10-2022 05:53 PM
30 सितंबर को एक ओर जहां ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) स्टारर फिल्म विक्रम वेधा (Vikram Vedha) रिलीज हुई तो दूसरी ओर मणिरत्नम की मल्टी स्टारर फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन 1' (Ponniyin Selvan 1) ने भी सिनेमाघरों में दस्तक दी। दोनों ही फिल्मों का दर्शकों को इंतजार था, ऐसे में कौनसी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारी है, इस रिपोर्ट में हम आपको बताते हैं।
क्या है 'पोन्नियिन सेलवन 1' का कलेक्शन
ट्रेड एनालिस्ट मनोबला के ट्वीट के मुताबिक पीएस 1 ने तमिलनाडू में इस साल की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग की है। 'पोन्नियिन सेलवन 1' पहले दिन करीब 25.86 करोड़ रुपये की कमाई पहले दिन कर सकती है। वहीं पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के हिंदी वर्जन ने पहले दिन करीब 1.6 से 2 करोड़ के बीच कमाई की है। इसके अलावा याद दिला दें कि फिल्म ने 17 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग की थी और  पहले दिन का ओवरसीज कलेक्शन 10 करोड़ रुपये हो सकता है। यानी कुल मिलाकर फिल्म डोमेस्टिक मार्केट में सभी भाषाओं को मिलाकर 30-35 करोड़ रुपये और ओवरसीज में 20 करोड़ रुपये तक की कमाई कर सकती है। बता दें कि ये फिलहाल में अर्ली ट्रेंड्स हैं और कंफर्म कलेक्शन अभी तक सामने नहीं आया है।
क्या है विक्रम वेधा का कलेक्शन
'पोन्नियिन सेलवन 1' का क्लैश बॉक्स ऑफिस पर ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की फिल्म विक्रम वेधा से था। एक ओर जहां 'पोन्नियिन सेलवन 1' का कलेक्शन अच्छा दिख रहा है तो वहीं विक्रम वेधा का कलेक्शन उम्मीद से कम दिख रहा है। Boxofficeindia.com की एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म पहले दिन करीब 12-14 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है। कहा जा रहा है कि फिल्म ने महाराष्ट्र और गुजरात जैसी जगहों पर अच्छा परफॉर्म नहीं किया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.