दुर्ग-हज़रत निज़ामुद्दीन के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, यहां देखें टाइम टेबल...

Updated on 23-08-2025 03:12 PM

रायपुर। त्योहारों के मौसम में यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने दुर्ग से हज़रत निज़ामुद्दीन तक पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन कुल 8 फेरों के लिए चलाई जाएगी।

यह ट्रेन दुर्ग से गाड़ी संख्या 08760 तथा हज़रत निज़ामुद्दीन स्टेशन से गाड़ी संख्या 08761 के साथ चलेगी । ये गाड़ी दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर, उसलापुर, पेंडरा रोड, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी मुरवारा, दमोह, सागर, झाँसी, आगरा कैंट, मथुरा जंक्शन, पलवल स्टेशनों पर ठहरकर हज़रत निज़ामुद्दीन स्टेशन तक जाएगी।  

08760 दुर्ग–हज़रत निज़ामुद्दीन पूजा स्पेशल दुर्ग से 5 अक्टूबर से 23 नवम्बर तक तथा 08761 हज़रत निज़ामुद्दीन-दुर्ग पूजा स्पेशल हज़रत निज़ामुद्दीन स्टेशन से 6 अक्टूबर से 24 नवम्बर तक चलेगी। 

देखें समय सारणी
गाड़ी संख्या 08760 दुर्ग-हज़रत निज़ामुद्दीन पूजा स्पेशल
यह गाड़ी प्रत्येक रविवार को 5 अक्टूबर से 23 नवम्बर तक दुर्ग से 10.45 बजे रवाना होगी जो कि रायपुर स्टेशन आगमन 11.20 बजे, प्रस्थान 11.25 बजे, उसलापुर स्टेशन आगमन 13.20 बजे, प्रस्थान 13.30 बजे, पेंडरा रोड स्टेशन आगमन 14.55 बजे प्रस्थान 14.57 बजे , अनूपपुर आगमन 15.35 बजे  प्रस्थान 15.40 बजे, शहडोल स्टेशन आगमन 16.15 बजे  प्रस्थान 16.17 बजे, उमरिया स्टेशन आगमन 17.09 बजे प्रस्थान 17.11 बजे, कटनी मुरवारा स्टेशन आगमन 18.40 बजे प्रस्थान 18.00 बजे ,दमोह स्टेशन आगमन 20.20 बजे  प्रस्थान 20.22 बजे, सागर स्टेशन आगमन 22.25 बजे  प्रस्थान 22.30 बजे , झाँसी स्टेशन आगमन 01.55 बजे प्रस्थान 02.05 बजे, आगरा कैंट स्टेशन आगमन 06.15 बजे प्रस्थान 06.25 बजे एवं हज़रत निज़ामुद्दीन स्टेशन 11.10 बजे पहुचेंगी।

गाड़ी संख्या 08761 हज़रत निज़ामुद्दीन–दुर्ग पूजा स्पेशल
यह गाड़ी प्रत्येक सोमवार को 6 अक्टूबर से 24 नवम्बर तक  हज़रत निज़ामुद्दीन स्टेशन से 12.30 बजे रवाना होगी जो कि आगरा कैंट स्टेशन आगमन 15.40 बजे प्रस्थान 15.45 बजे, झाँसी स्टेशन आगमन 19.25 बजे प्रस्थान 19.30 बजे, सागर स्टेशन आगमन 02.10 बजे  प्रस्थान 02.15 बजे, दमोह स्टेशन आगमन 03.25 बजे  प्रस्थान 03.27 बजे, कटनी मुरवारा स्टेशन आगमन 06.10 बजे प्रस्थान 06.20 बजे, उमरिया स्टेशन आगमन 73.36 बजे प्रस्थान 07.38 बजे, शहडोल स्टेशन आगमन 08.35 बजे  प्रस्थान 08.37 बजे, अनूपपुर आगमन 09.15 बजे  प्रस्थान 09. 20 बजे, पेंडरा रोड स्टेशन आगमन 09.57 बजे प्रस्थान 09.59 बजे, उसलापुर स्टेशन आगमन 11.50 बजे प्रस्थान 12.00 बजे, रायपुर स्टेशन आगमन 13.50 बजे, प्रस्थान 13.55 बजे एवं दुर्ग 15.00 बजे पहुचेंगी ।

इस ट्रेन में 01 एसएलआरडी, 03 सामान्य, 04 शयनयान, 8 एसी-3, 01 एसी -2, 02 एकोनोमिक्स -3 सहित कुल 20  कोच की सुविधा उपलब्ध है ।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों और पहली बार वोट देने वाले युवाओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को कोल लेवी मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने नोटिस जारी किया है। उन्हें 5 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे…
 03 October 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग के अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने हस्तक्षेप किया है। राज्यपाल सचिवालय की ओर से…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर अब लगभग थम गया है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी और उमस का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2…
 03 October 2026
मुंगेली, छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में 9वीं क्लास में पढ़ने वाली 14 साल की नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात हुई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, दो लड़कों…
 03 October 2026
अम्बिकापुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा, अम्बिकापुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रकोष्ठ द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को…
 03 October 2026
महासमुंद। जिले के विकासखंड बागबाहरा अंतर्गत ग्राम बोदरीदादर निवासी श्रीमती दीपिका चन्द्राकर ने ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान से सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार की दिशा में…
 03 October 2026
मोहला। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखण्ड मोहला के क्लस्टर मोहभट्ठा में “सेवा सेतु अभियान–सरकार आपके द्वार” शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी…
 03 October 2026
मोहला। शासन की जनकल्याणकारी नीतियों का उद्देश्य समाज के प्रत्येक पात्र परिवार तक आवश्यक सुविधाओं और योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसी उद्देश्य को धरातल पर साकार करने की दिशा…
Advt.