सोनाक्षी-जहीर की शादी पर पूनम ढिल्लन ने लगाई मुहर:बोलीं- सोनाक्षी ने बहुत प्यारा इनविटेशन भेजा

Updated on 14-06-2024 01:55 PM

खबरें हैं कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 23 जून को शादी के बंधन में बधने वाले हैं। एक दिन पहले दोनों की शादी का डिजिटल कार्ड भी लीक हुआ, लेकिन दोनों ने इस पर ऑफिशियल पुष्टि नहीं की।

अब एक्ट्रेस पूनम ढिल्लन ने दोनों की शादी पर कंफर्मेशन दी है। इंस्टेंट बॉलीवुड से बातचीत करते हुए पूनम ने कहा- उसने (सोनाक्षी) हमें बहुत प्यारा इनवाइट भेजा है। मैं सोनाक्षी को तब से जानती हूं, जब वो छोटी सी थी। मैंने उसकी पूरी जर्नी देखी है। भगवान उसे खुश रखें। वो एक बहुत प्यारी लड़की है। मैं चाहती हूं कि वो बहुत खुश रहे, इसके लिए कामना करती हूं।

जहीर इकबाल से सोनाक्षी को खुश रखने की गुजारिश की

पूनम ने जहीर इकबाल से सोनाक्षी को खुश रखने की गुजारिश भी की। उन्होंने कहा- जहीर प्लीज उसे खुश रखना। याद रखना वो बहुत प्यारी बच्ची है। हम सबके लिए बहुत अनमोल है।

पिता ने कंफर्म नहीं की बेटी की शादी की खबर

बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने सोनाक्षी की शादी पर बात की। उन्होंने कहा- एक ही तो बेटी है मेरी। मैं उसकी शादी की खबर की ना तो पुष्टि कर रहा हूं और ना ही इनकार कर रहा हूं। ये समय ही बताएगा। मेरा आशीर्वाद हमेशा उसके साथ है।

कुछ दिनों पहले जब उनसे सोनाक्षी की शादी के बारे में पूछा गया था कि तो शत्रुघ्न ने कहा था- मुझे इसकी जानकारी नहीं है। वैसे भी आज कल के बच्चे मां-बाप की सुनते कहां हैं।

उनके इस बयान से अंदाजा लगाया गया था कि वो बेटी की शादी से खुश नहीं हैं।

शादी की वजह से सोनाक्षी-जहीर ने टाली फिल्म की शूटिंग

सर्वेश गोयल, सोनाक्षी और जहीर की अपकमिंग फिल्म तू है मेरी किरण को प्रोड्यूस कर रहे हैं। उन्होंने  कहा कि जहीर और सोनाक्षी ने उन्हें अपनी शादी के बारे में कुछ नहीं बताया। हालांकि सर्वेश चाहते हैं कि दोनों अपने हिस्से की शूटिंग जल्द पूरी कर लें, ताकि प्रोजेक्ट का काम समय पर खत्म हो सके। लेकिन सोनाक्षी और जहीर की तरह से मेकर्स को डेट्स नहीं मिल रही है।

सर्वेश का कहना है- मुझे 9 जून को पता चला कि दोनों शादी करने वाले हैं। तब समझ में आया कि शूटिंग डेट्स फाइनल क्यों नहीं हो पा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, सोनाक्षी और जहीर 23 जून को परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे। इसके बाद शिल्पा शेट्टी के फेमस रेस्त्रां बैस्टियन में शादी की खुशी में पार्टी होस्ट करेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी 'हनुमान अंश' की ब्‍लॉकस्‍टर कमाई का दौर अपने 7वें हफ्ते में भी जारी है। कहना गलत नहीं होगा कि यह भारतीय सिनेमा के इतिहास में…
 23 September 2026
'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान ने जिस तरह महिलाओं, खासकर न्यू मदर्स की बॉडी शेमिंग और पोस्ट प्रेग्नेंसी वजन बढ़ने को लेकर होने वाली…
 23 September 2026
बॉलीवुड एक्‍टर राजपाल यादव इन दिनों चेक बाउंस केस की वजह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। सुप्रीम कोर्ट ने बीते दिनों उन्‍हें फिर से फटकार लगाई है। लेकिन इस बीच 55…
 23 September 2026
आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फ‍िल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्‍स ऑफिस पर ब्‍लॉकबस्‍टर सफलता का नया इतिहास लिखा है। किसी ने नहीं सोचा था कि रिलीज के…
 22 September 2026
पिछले दिनों बिहार से शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर बिहारियों का सिर शर्म से नीचा कर दिया है। बिहार के जमुई जिले से सामने आई…
 22 September 2026
कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि के साथ मिलकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री किया, जिसे लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया…
 22 September 2026
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कटरीना कैफ इन दिनों अपने बच्चे के साथ मां बनने का सुख ले रही हैं। फिल्मों से दूर रह रहीं कटरीना ने बॉलीवुड से न होते…
 22 September 2026
अजय देवगन की 'दृश्‍यम 3' अगले महीने गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्‍टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्‍म में इस बार विजय सलगांवकर की कहानी का…
 22 September 2026
'पंचायत' फेम एक्टर आसिफ खान इन दिनों 'बिग बॉस 20' में नजर आ रहे हैं। शो में जहां एक ओर अपने आक्रामक रुख के लिए वह सलमान खान की डांट…
Advt.