घटिया मानसिकता या सस्ती लोकप्रियता... आखिर मोहम्मद शमी की बेटी ही निशाने पर क्यों?

Updated on 17-03-2025 03:01 PM
नई दिल्ली: ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने क्रिकेटर मोहम्मद शमी पर फिर से निशाना साधा है। पहले रमजान में रोजा न रखने पर सवाल उठाने के बाद अब उन्होंने शमी की बेटी के होली खेलने पर आपत्ति जताई है। रजवी के अनुसार, अगर शमी की बेटी होली खेलने के लिए समझदार है, तो यह शरीयत के खिलाफ है। यह कोई पहला मौका नहीं है जब धर्म के आधार पर शमी की बेटी को टारगेट किया गया हो।

शमी की बेटी पर निशाना

मौलाना रजवी ने एक वीडियो जारी कर कहा कि अगर शमी की बेटी छोटी है और बिना समझे होली खेलती है, तो यह कोई गुनाह नहीं। लेकिन अगर वह समझदार है और जानबूझकर होली खेलती है, तो यह शरीयत के खिलाफ माना जाएगा। रजवी ने कहा, 'वह एक छोटी बच्ची है। अगर वह बिना समझे होली खेलती है, तो यह कोई अपराध नहीं है। अगर वह समझदार है और फिर भी होली खेलती है, तो इसे शरीयत के खिलाफ माना जाएगा।'रजवी ने आगे कहा कि उन्होंने पहले भी शमी को इस्लाम के नियमों का पालन करने की सलाह दी थी। इसके बावजूद उनकी बेटी का होली खेलते हुए वीडियो सामने आया है। उन्होंने शमी और उनके परिवार से अपील की है कि वे अपने बच्चों को शरीयत के खिलाफ कोई काम न करने दें। रजवी ने स्पष्ट किया कि होली हिंदुओं का त्योहार है और मुसलमानों को इसे नहीं मनाना चाहिए। उन्होंने कहा, 'मैंने शमी और उनके परिवार के सदस्यों से अपील की है। जो भी शरीयत में नहीं है, उसे अपने बच्चों को न करने दें। होली हिंदुओं के लिए बहुत बड़ा त्योहार है, लेकिन मुसलमानों को होली नहीं मनानी चाहिए। अगर कोई शरीयत को जानते हुए भी होली मनाता है, तो यह गुनाह है।'

शमी की बेटी पर ही निशाना क्यों?

मोहम्मद शमी और उनके परिवार को अक्सर धर्म के तराजू में आए दिन तोला जाता है। पहले भी उनकी बेटी के एक डांस वीडियो को लेकर धर्म के ठेकेदारों ने आपत्ति दर्ज कराई थी। वहीं उनकी पत्नी हसीन जहां एक बार दुर्गा पूजा में सिंदूर लगाकर पहुंची तो इसपर बवाल हो गया। लेकिन इन्हीं घटिया मानसिकता वाले धर्म के ठेकेदारों को यह बात समझनी होगी कि होली खेलना, सिंदूर लगाना या फिर डांस करना आपको किसी धर्म के खिलाफ नहीं खड़ा करता। धर्म के आधार पर किसी भी खिलाड़ी या उसके परिवार को टारगेट करना ऐसे लोगों की घटिया मानसिकता को दर्शाता है।
एक 9 साल की बच्ची के होली खेलने को लेकर विवाद से जुड़ी घटना इस देश के लिए शर्मनाक बात है। एक बच्ची जिसको अभी अच्छे या बुरे की समझ भी नहीं है उसे आप धर्म के आधार पर नफरत करना सिखा रहे हैं। हर किसी की एक पर्सनल लाइफ होती है और शायद उसमें पल-पल दखल देना ठीक बात तो कतई नहीं है। इस देश का तमाम मुसलमान आज भी हिंदूओं के साथ उनके त्यौहारों में शामिल होता है। वहीं हिंदू भी अक्सर ईद जैसे बड़े त्यौहारों पर मुस्लिमों के साथ खड़े नजर आते हैं। ऐसे में धर्म के आधार पर देश की एकता को खराब करना ठीक नहीं है

पहले भी शमी पर उठे सवाल

इससे पहले रमजान के दौरान मोहम्मद शमी के पानी पीने पर भी रजवी ने आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा था कि रमजान में रोजा न रखना पाप है और शमी को ऐसा नहीं करना चाहिए था। उन्होंने कहा था कि शमी शरीयत की नजर में अपराधी हैं। रोजा रखना या ना रखना शमी का निजी मामला है। अगर वह दुबई की भरी गर्मी में 10 ओवर गेंदबाजी करें और उसके बाद उन्हें कुछ धर्म के ठेकेदारों के मुताबिक गला गीला करने की भी इजाजत नहीं है तो लोगों को अपनी सोच बदलने की जरूरत है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में रोहित शर्मा का पुराना अंदाज देखने को मिला। मैच की पहली पारी में फील्डिंग के दौरान उन्होंने रवींद्र…
 28 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को एक आसान और बड़ी…
 28 September 2026
निशिन (जापान): भारतीय क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। बारिश और खराब मैदान के कारण टॉस तक नहीं हो सका। बीसीसीआई ने बताया कि बारिश…
 28 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय टीम ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की। कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी…
 28 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। खास बात यह है कि इन दोनों टीमों ने अब तक एक मैच…
 28 September 2026
नई दिल्ली: एशियाई खेल 2026 के 10वें दिन भारत के लिए निशानेबाजी के मैदान से मिली-जुली खबरें आई हैं। महिलाओं की 25 मीटर एयर पिस्तौल स्पर्धा में दो बार की…
 27 September 2026
नई दिल्ली: भारत के 15 साल के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी भले ही अभी भारतीय सीनियर टीम की प्लेइंग-11 में पक्के तौर पर जगह न बना पाए हों, लेकिन इतनी…
 27 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले वनडे मैच में कप्तान शुभमन गिल चोट के बावजूद खेलते नजर आएंगे। बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने पुष्टि कर दी है कि भारतीय…
 27 September 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर से शुरू हो रही 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले से पूर्व भारतीय बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने टीम…
Advt.