इमरान बनाम शहबाज की जंग में फंसा कंगाल पाकिस्तान, IMF ने लोन से किया किनारा, झटका

Updated on 15-03-2023 08:36 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में आर्थिक संकट के बीच अब राजनीतिक संकट देखे को मिल रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस पहुंची थी, लेकिन उसे कामयाबी नहीं मिली। अब पाकिस्तानी रेंजर्स मौके पर पहुंची है। लेकिन पाकिस्तान में मौजूद ये राजनीतिक अस्थिरता देश की कंगाली को और भी बढ़ाएगा। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजनयिक सूत्रों ने कहा कि लगातार अस्थिरता IMF के साथ समझौते में देरी का कारण बन गई है।

सूत्रों का कहना है कि IMF पाकिस्तान से आश्वासन मांग रहा है कि देश में भविष्य की राजनीतिक व्यवस्था समझौतों का सम्मान करेगी। पाकिस्तान लंबे समय से इस डील के लिए बातचीत कर रहा है। पिछले सप्ताह वित्त सचिव हमीद याकूब शेख ने संवाददाताओं से कहा कि आने वाले कुछ दिनों में एक डील हो सकती है। पाकिस्तान के साथ डील के लिए आईएमएफ ने कई शर्तें सामने रखी थीं। इन शर्तों को पूरा करने के लिए पाकिस्तान ने पहले ही टैक्स और ऊर्जा की कीमतों को बढ़ाया है।

IMF को आश्वासन की जरूरत


लेकिन इस डील में अभी भी दो मुद्दे अनसुलझे हैं। एक वित्तीय और दूसरा राजनीतिक आश्वासन। आईएमएफ चाहता है कि पाकिस्तान उन्हें यह दिखाए कि कर्जों को लौटाने के लिए उसके पास पर्याप्त वित्तीय संसाधन हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान को चीन, सऊदी अरब और कई अन्य देशों ने मदद दी है। लेकिन आईएमएफ के मुताबिक ये पर्याप्त नहीं है। आईएमएफ को एक और आश्वासन की जरूरत है, जिसके मुताबिक इस डील पर हस्ताक्षर करने वाली सरकार इसे लागू करे। लेकिन हाल ही में होने वाले चुनावों ने आईएमएफ को दोबारा सोचने पर मजबूर कर दिया है।

इमरान के कारण नहीं हो रही डील

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा और पंजाब में जल्द ही चुनाव होने वाले हैं। इसके अलावा अगले कुछ महीने में आम चुनाव होने हैं। ऐसे में आईएमएफ इस बात पर विचार कर रहा है कि क्या इस डील को करना चाहिए या नहीं। सूत्रों ने कहा कि यही कारण है कि आईएमएफ को विपक्ष की भी सहमति चाहिए होगी। आईएमएफ को खास तौर पर इमरान खान की पार्टी पीटीआई से इस डील का सम्मान करने का विश्वास चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि वह सरकार के विरोध वाले हर काम कर रहे होते हैं। यही कारण है कि पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार डील में देरी के लिए इमरान को जिम्मेदार बताती रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि अमेरिका, भारत और चीन, रूस पर दबाव डालें तो वह यूक्रेन में युद्ध जारी नहीं रख पाएगा। जेलेंस्की ने कहा…
 23 September 2026
इस्लामाबाद: भारत, आतंकवाद का हवाला देकर सिंधु जल संधि को एकतरफा सस्पेंड नहीं कर सकता है। ये कहना है विलेम वैन ड्यूरसेन का जो एक सीनियर डच इंडिपेंडेंट वॉटर मैनेजमेंट…
 23 September 2026
वॉशिंगटन: 23 सितम्बर को धरती पर एक दुर्लभ खगोलीय घटना होने जा रही है, जिसके चलते दिन और रात बराबर होंगे। इसे उत्तरी गोलार्ध में सर्दियों की शुरुआत का संकेत…
 23 September 2026
संयुक्‍त राष्‍ट्र: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने विश्व भर के नेताओं से सुरक्षा परिषद में सुधार करने की जोरदार अपील की है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि…
 23 September 2026
मॉस्को: रूसी तेल खरीदने को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के 100 फीसदी टैरिफ को लेकर रूसी मीडिया ने चेतावनी दी है कि अमेरिका और पश्चिमी देश 'भारत-रूस की दोस्ती तोड़ने की…
 22 September 2026
नई दिल्ली/तेल अवीव: पाकिस्तान के खिलाफ 1965 की लड़ाई के दौरान भारत के खुफिया तंत्र पर गंभीर सवाल उठे थे। इसके बाद 21 सितंबर 1968 को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग…
Advt.