कराची बंदरगाह बेचेगा कंगाल पाकिस्‍तान, मुस्लिम दोस्‍त देश ने नहीं दी 'भीख', दुनिया से गिड़गिड़ाए शहबाज शरीफ

Updated on 20-06-2023 07:25 PM
इस्‍लामाबाद: महाकंगाली झेल रहा पाकिस्‍तान डिफॉल्‍ट होने की कगार पर है और अब अपने कराची बंदरगाह को संयुक्‍त अरब अमीरात को बेचने जा रहा है। पाकिस्‍तान ने एक कमिटी का गठन किया है ताकि कराची पोर्ट टर्मिनल को यूएई को सौंपने के लिए डील को अंतिम रूप दिया जा सके। पाकिस्‍तान सरकार ने आपातकालीन फंड हासिल करने के लिए पिछले साल एक कानून बनाया था और अब उसी के तहत कराची पोर्ट टर्मिनल को यूएई दिया जा रहा है। इस बीच पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दुनिया के एक दर्जन देशों से गुहार लगाई कि वे आईएमएफ से लोन दिलवा दें।


पाकिस्‍तानी मीडिया के मुताबिक पाकिस्‍तान सरकार और यूएई की सरकार के बीच कराची बंदरगाह को लेकर बातचीत चल रही है। पाकिस्‍तान सरकार को अब कहीं से लोन नहीं मिल रहा है, इसी वजह से वह अब तेजी से अपनी संपत्तियां बेच रही है। अगर पाकिस्‍तान को पैसा नहीं मिला तो वह श्रीलंका की तरह से डिफॉल्‍ट हो जाएगा। इससे पहले यूएई ने साफ कर दिया कि वह अब पाकिस्‍तान को तब तक कोई लोन नहीं देगा जब तक कि शहबाज सरकार देश की कोई संपत्ति उसके हवाले नहीं करती है।

दुनिया के 12 देशों से शहबाज शरीफ ने लगाई गुहार

यूएई ने कहा कि वह पाकिस्‍तान को 1 अरब डॉलर देगा ताकि उसे आईएमएफ से लोन मिल सके लेकिन अभी तक उसने इसे जारी नहीं किया है। हालांकि विश्‍लेषक अब पाकिस्‍तान सरकार को इस तरह की पहली डील के लिए आगाह भी कर रहे हैं। इस बीच पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अंतिम प्रयास के तहत सोमवार को करीब 1 दर्जन प्रभावशाली देशों से गुहार लगाई कि वे आईएमएफ से लोन दिलवाने में उनकी मदद करें। पाकिस्‍तान आईएमएफ से 6.5 अरब डॉलर का बेलआउट पैकेज चाह रहा है।

शहबाज शरीफ ने पश्चिमी देशों, यूरोपीय और एशियाई देशों के राजदूतों से मुलाकात की है। यह बैठक ऐसे समय पर हुई है जब आईएमएफ प्रोग्राम के एक्‍पायर होने में अब बस 11 दिन ही बचे हैं। माना जा रहा है कि इस लोन हासिल करने के लिए यह शहबाज का आखिरी दांव था। शहबाज ने इन राजदूतों से कहा कि वे लोन हासिल करने में मदद करें। जिन देशों के राजदूतों से शहबाज शरीफ गिड़गिड़ाए हैं, उनमें अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, जापान, चीन, सऊदी अरब, कतर और यूएई के शामिल हैं। कई राजदूतों ने शहबाज शरीफ से लोन पर सफाई तक मांग ली। शहबाज सरकार ने इस बैठक को गोपनीय रखा था और अब इसका खुलासा पाकिस्‍तानी मीडिया ने सूत्रों के हवाले से किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) सुधारों का भारत समेत G4 के सभी सदस्यों ने समर्थन किया है। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान G4…
 24 September 2026
वॉशिंगटन: भारत 'मिडिल पावर्स' (मध्यम दर्जे की ताकतों) के एक नए मल्टीलेटरल (बहुपक्षीय) ग्रुप में शामिल हुआ है। यह ग्रुप पार्टनर्स फॉर मल्टीलेटरलिज्म (P4M) है। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने मक्का समझौते के जरिए सऊदी अरब और तुर्की के साथ रक्षा संबंध मजबूत किए हैं। साथ ही खाड़ी देशों की सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभाने की उसकी…
 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भारत के दोस्त ने साइप्रस ने तुर्की को करारा जवाब दिया है। तुर्की के राष्ट्रपति ने निकोस क्रिस्टोलाइट्स ने महासभा को संबोधित…
 24 September 2026
तेहरान: ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची की न्यूयॉर्क में ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के साथ सीधी बातचीत पर तेहरान में कट्टरपंथी भड़क गए हैं। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर दुनिया के सामने सिंधु जल संधि (IWT) का मामला उठाया गया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने OIC (ऑर्गनाइजेशन ऑफ…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
Advt.