लगातार 6ठे सप्ताह घटा कंगाल पाकिस्तान का फोरेक्स भंडार, अपनी तो बल्ले-बल्ले

Updated on 10-06-2023 08:01 PM
नई दिल्ली: अपने पड़ोसी देश, पाकिस्तान के हालात बिगड़ते ही जा रहे हैं। यह लगातार छठा सप्ताह रहा जबकि उसके विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार कमी ही हो रही है। इधर भारत में विदेशी मुद्रा भंडार की स्थिति बम-बम (Well & Good) है। बीते दो जून को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 5.929 अरब डॉलर बढ़कर 595.067 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इससे पहले लगातार दो सप्ताह तक इसमें कमी हुई थी।

भारत के डॉलर भंडार में खूब बढ़ोतरी

रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) की तरफ से से जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते दो जून को समाप्त सप्ताह के दौरान अपने भंडार में 5.929 अरब डॉलर की जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। । इसी के साथ अपना विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ कर 595.067 अरब डॉलर रह गया है। इससे पहले के सप्ताह में $4.34 billion की जोरदार कमी हुई थी। ऐतिहासिक रूप से देखा जाए तो अक्टूबर 2021 में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था।

फॉरेन करेंसी एसेट्स में भी हुई बढ़ोतरी


रिजर्व बैंक के साप्ताहिक आंकड़ों पर गौर करें तो आलोच्य सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा आस्तियां (Foreign Currency Asset) भी बढ़ी हैं। दो जून 2023 को समाप्त सप्ताह के दौरान यह 5.27 अरब डॉलर बढ़ कर 526.201 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। इससे पहले, 26 मई 2023 को समाप्त सप्ताह के दौरान यह 4.01 अरब डॉलर घटकर 520.93 अरब डॉलर रह गया था। उल्लेखनीय है कि कुल विदेशी मुद्रा भंडार में विदेशी मुद्रा आस्तियां या फॉरेन करेंसी असेट (FCA) एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। डॉलर में अभिव्यक्त किये जाने वाले विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसे गैर अमेरिकी मुद्राओं में आई घट बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है।

गोल्ड रिजर्व भी बढ़ा


इस महीने दो तारीख को समाप्त सप्ताह के दौरान अपना सोने का भंडार भी बढ़ा है। अब अपना गोल्ड रिजर्व का मूल्य 65.5 करोड़ डॉलर बढ़कर 45.557 अरब डॉलर हो गया। बीते 26 मई को समाप्त सप्ताह के दौरान इसमें 22.5 करोड़ डॉलर की कमी हुई थी और यह घटकर 44.90 अरब डॉलर रह गया था। इससे पहले, 19 मई को समाप्त सप्ताह के दौरान देश के सोने के भंडार (Gold reserves) 1.227 करोड़ डॉलर घटा था।

एसडीआर में कमी
रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, बीते सप्ताह के दौरान भारत के स्पेशल ड्रॉइंग राइट या विशेष आहरण अधिकार (SDR) में कमी हुई है। समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान एसडीआर 60 लाख डॉलर घटकर 18.186 अरब डॉलर रह गया है। इससे पहले के सप्ताह के दौरान भी इसमें 8.4 करोड़ डॉलर की कमी हुई थी। समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) में रखा देश का रिजर्व भंडार बढ़ा है। दो जून को समाप्त सप्ताह के दौरान यह एक करोड़ डॉलर बढ़ कर 5.123 अरब डॉलर रह गया है।

पाकिस्तान का फिर घटा डॉलर का भंडार


अपने पड़ोसी देश पाकिस्तान में इन दिनों हालात कुछ ठीक नहीं चल रहे हैं। वहां के आर्थिक हालात की बात करें तो इस समय कंगाली जैसी स्थिति दिखती है। वहां बीते दो जून को समाप्त सप्ताह के दौरान वहां का विदेशी मुद्रा भंडार 17.9 करोड़ डॉलर घटकर 3.9 अरब डॉलर रह गया। इससे पहले, 26 मई को समाप्त सप्ताह के दौरान भी वहां के विदेशी मुद्रा भंडार में 9.2 करोड़ डॉलर की कमी आई थी। यह लगातार छठा हफ्ता है जबकि वहां के विदेशी मुद्रा भंडार में कमी आई है।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.