बेंगलुरु में खराब सड़कें और फुटपाथ, कनाडाई शख्स ने उठाए इंफ्रास्ट्रक्चर पर सवाल

Updated on 22-12-2025 12:48 PM
नई दिल्ली: बेंगलुरु... देश का सबसे बड़ा आईटी हब। गूगल से लेकर माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन, विप्रो आदि बड़ी-बड़ी कंपनियों के ऑफिस वहां हैं। दुनियाभर के लोग इस शहर में जॉब करते हैं। यहां प्रॉपर्टी के दाम आसमान पर हैं। वहीं इस शहर की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने बेंगलुरु के इंफ्रास्ट्रक्चर पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दरअसल, कनाडा के एक शख्स ने बेंगलुरु के इंदिरा नगर इलाके का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें दिखाया है कि वहां की सड़कें और फुटपाथ की स्थिति कितनी खराब है। इंदिरा नगर बेंगलुरु के सबसे महंगे इलाकों में से एक है।

यह ऐसा पहला मामला नहीं है जब बेंगलुरु के खराब इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर सवाल उठे हैं। बेंगलुरु की खराब सड़कों, ट्रैफिक और दूसरी चीजों को लेकर पहले भी लोग परेशान होते रहे हैं और सोशल मीडिया पर इसके बारे में पोस्ट भी करते रहे हैं। हाल ही में महिला उद्यमी किरण मजूमदार शॉ ने भी बेंगलुरु के खराब इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर सवाल उठाए थे। यह बड़ा विवाद बन गया था, जिसमें कर्नाटक सरकार भी कूद गई थी।

अपने बच्चे के साथ बनाया वीडियो

कनाडाई नागरिक कालेब फ्रीसेन (Caleb Friesen) ने बेंगलुरु की बिगड़ती हालत के बारे में एक वीडियो साझा किया है। उन्होंने इंदिरा नगर में अपने छोटे बेटे के साथ चलते हुए एक उबड़-खाबड़ रास्ते का वीडियो बनाया। वीडियो में दिखाया है कि यह रास्ता इतना खराब है कि इस पर चलना सुरक्षित नहीं है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कहा कि हमारे बच्चों को इससे बेहतर मिलना चाहिए।

कैसा है वह रास्ता?

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में कालेब फ्रीसेन अपने बेटे के साथ टूटे हुए फुटपाथों, खुले गड्ढों और टेढ़ी-मेढ़ी ईंटों पर चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में फुटपाथ के कवर गायब हैं। रास्ते में पेड़-पौधे भी आड़े आ रहे हैं, जिससे उन्हें सड़क पर चलने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। फ्रीसेन ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'यह आपका सिग्नल है कि आप बुरी खबरें देखना बंद करें और खुद चलकर देखें।'

क्या लिखा है पोस्ट में?

उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है, 'गंभीरता से कहूं तो यह इंदिरा नगर में डबल रोड की हालत है, जो बेंगलुरु के सबसे महंगे इलाकों में से एक है। यहां पैदल चलने वाले पैरेंट्स के लिए फुटपाथ पूरी तरह से खराब हो चुके हैं। उन पर गमले, पेड़ और गाड़ियां कब्जा कर चुकी हैं और चलना बहुत मुश्किल है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.