आबादी यूपी-बिहार से कम और पेट्रोल-डीजल की खपत पूरे भारत से चार गुना, किस देश का है ऐसा हाल

Updated on 30-06-2025 03:08 PM
नई दिल्ली: अमेरिका दुनिया की सबसे बड़ी इकॉनमी है। कच्चे तेल के उत्पादन और पेट्रोल-डीजल की खपत के मामले में अमेरिका पहले नंबर पर है। दूर-दूर तक कोई उसके मुकाबले में नहीं है। अमेरिका की आबादी यूपी-बिहार से भी कम है लेकिन देश में तेल की खपत भारत से करीब चार गुना है। अमेरिका की आबादी करीब 34 करोड़ है जबकि यूपी और बिहार की जनसंख्या मिलकर करीब 37 करोड़ है। अमेरिका में तेल की रोजाना खपत 1.97 करोड़ बैरल है जबकि भारत में यह 49 लाख बैरल है। एक बैरल में 159 लीटर होते हैं। भारत अपनी जरूरत का 85 फीसदी से अधिक कच्चा तेल विदेशों से मंगाता है।

अमेरिका के बाद चीन दुनिया की दूसरी बड़ी इकॉनमी है। भारत की तरह चीन भी ज्यादातर कच्चा तेल विदेशों से मंगाता है। वहां पेट्रोल-डीजल की रोजाना खपत 1.55 करोड़ बैरल है जो भारत से करीब तीन गुना है। दुनिया के सबसे बड़े तेल उत्पादक देशों में से एक सऊदी अरब में भी तेल की खपत बहुत ज्यादा है। 3.33 करोड़ की आबादी वाले इस देश में तेल की रोजाना खपत 35 लाख बैरल है। इस लिस्ट में रूस रोजाना 34 लाख बैरल खपत के साथ पांचवें नंबर पर है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में इस बार तगड़ी वाली गिरावट देखी गई है। एक ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार से करीब 10 अरब डॉलर…
 20 June 2026
नई दिल्ली: थर्मल पावर प्लांट से निकली राख ( Fly Ash ) कभी पावर प्लांट के लिए सर दर्द का सबब था। लेकिन जबसे इसका उपयोग सड़क बनाने, सीमेंट या…
 20 June 2026
नई दिल्‍ली: साफ-सुथरी ऊर्जा की ओर दुनिया का झुकाव अब एक ज्‍यादा मुश्किल और अनिश्चित दौर में पहुंच रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई चेन में रुकावटें और एनर्जी सिक्‍योरिटी की…
 20 June 2026
नई दिल्ली: स्मार्टफोन और पैसेंजर वीकल्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय कंस्यूमर्स अब रीफर्बिश्ड और सेकंड हैंड सामानों की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल…
 19 June 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
 19 June 2026
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्‍सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्‍लोबल मार्केट…
 19 June 2026
 पश्चिम एशिया में युद्ध पर फिलहाल विराम है। लेकिन युद्ध की वजह से हुए नकुसान की भरपायी के लिए ईरान ने होर्मुज पर टोल वसूलने का संकेत दिया है। इससे…
 19 June 2026
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
Advt.