CBI बनकर ठगों ने रिटायर्ड अधिकारी से उड़ाए 37.60 लाख

Updated on 05-05-2026 12:46 PM
भोपाल, राजधानी में साइबर ठगी का खतरनाक ट्रेंड सामने आया है, जहां ठगों ने खुद को सीबीआई का अधिकारी बताकर एक 75 वर्षीय सेवानिवृत्त व्यक्ति को डिजिटल अरेस्ट कर लिया। 24 घंटे तक दबाव बनाकर उनसे 37 लाख 60 हजार रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करा लिए गए।

मामला अरेरा कॉलोनी स्थित ई-5 क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, अविनाश कक्कड़ अपनी पत्नी शशि कक्कड़ के साथ रहते हैं और मंडीदीप की एक निजी फैक्ट्री से रिटायर हुए हैं। 30 अप्रैल की रात उन्हें व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल आया, जिसमें सामने वाले व्यक्ति पुलिस वर्दी में दिखाई दिए।

ठगों ने खुद को मुंबई का CBI अधिकारी बताते हुए दावा किया कि फेडरल बैक और इंडसइंड बैंक खातों में संदिग्ध लेन-देन हुआ है। इसके बाद उन्होंने गिरफ्तारी की धमकी दी और कहा कि जांच पूरी होने तक पूरी राशि एक सुरक्षित खाते में ट्रांसफर करनी होगी, जो बाद में लौटा दी जाएगी।

लगातार डर और दबाव के चलते बुजुर्ग दंपती ठगों के झांसे में आ गए। उन्होंने करीब 37.60 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इस दौरान आरोपी वीडियो कॉल पर लगातार निगरानी रखते रहे, ताकि पीड़ित किसी से संपर्क न कर सके।

FD तुड़वाने का भी दबाव, बैंक ने बचाई रकम

ठगों ने यहीं नहीं रुके, उन्होंने दंपती पर 15-15 लाख रुपये की दो एफडी तुड़वाने का दबाव भी बनाया। हालांकि बैंक अधिकारियों ने समय से पहले एफडी तोड़ने से इनकार कर दिया, जिससे बड़ी ठगी टल गई।

पत्नी के गिरने से टूटी हड्डी, तब खुला राज

घटना के दौरान शशि कक्कड़ अचानक गिर पड़ीं, जिससे उनके कूल्हे की हड्डी टूट गई। इस हादसे के बाद जब बेटी और दामाद घर पहुंचे, तब पूरे डिजिटल अरेस्ट का पर्दाफाश हुआ।

सूचना मिलते ही हबीबगंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर एक्सपर्ट्स के जरिए ट्रांजैक्शन ट्रेल खंगाली जा रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भोपाल। परी बाजार, ईदगाह हिल्स स्थित दिव्यांग व विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के शासकीय विद्यालय का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनीत अग्रवाल ने…
 19 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अतिथि विद्वानों के आंदोलन ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है। अतिथि विद्वानों ने ‘विद्वान जनता पार्टी’ (VJP) बनाने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि…
 19 September 2026
भोपाल, मप्र में वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन आज 30वें दिन पहुंच गया। यानी डीपीआई के सामने शिक्षक अभ्यर्थियों के संघर्ष…
 19 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश वन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं। शासन द्वारा जारी आदेश के तहत 47 वन…
 19 September 2026
भोपाल । रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में खान-पान की गुणवत्ता जांचने के लिए नियमित कार्रवाई के दावे किए जाते हैं, लेकिन शुक्रवार की कार्रवाई ने निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े…
 19 September 2026
भोपाल। स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीणों को उनकी आबादी भूमि का मालिकाना हक देने की प्रक्रिया पर पटवारियों के विरोध के कारण रजिस्ट्री का काम दूसरे दिन भी शुरू नहीं…
 19 September 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के 12वीं पास 7,400 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को शनिवार को स्कूटर प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव शासकीय हायर सेकंडरी स्कूलों में कक्षा…
 19 September 2026
भोपाल। तीन महीने की सुस्ती के बाद गणेशोत्सव के शुभ मुहूर्त में राजधानी के प्रॉपर्टी बाजार में रौनक लौट आई है। पिछले पांच दिनों में जमीन, मकान, प्लाट और फ्लैट…
 19 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री निवास से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित नादिर कॉलोनी में रात के समय सुरक्षा गार्ड पर पिस्टल तानकर धमकाने का मामला सामने आया है। 17-18 सितंबर…
Advt.