आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ में आपका अपना पैनल का कब्जा

Updated on 24-08-2025 12:36 PM

आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ के चुनाव में आपका अपना पैनल कब्जा कायम रखने मे सफल रहा है। संघ के केंद्रीय कार्यकारिणी के अध्यक्ष संजय कुमार रामटेके, क्षेत्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष गोविन्द खंडेलवाल निर्वाचित हुए हैं। केंद्रीय कार्यकारिणी के महासचिव पद पर डॉ दीपक कुमार और क्षेत्रीय सचिव के पद पर राघवेंद्र पटेल को चुना गया है। कालिका प्रसाद को वित्त सचिव बनाया गया है।

इंदौर में हुए चुनाव के लिए आयकर अफसरों की टीम गुरुवार और शुक्रवार को चुनावी कार्यक्रम और संवाद में शामिल होने पहुंची थी। इस चुनाव में आपका अपना पैनल, सेवा संकल्प पैनल के बैनर तले चुनाव लड़ रहे अफसरों के लिए वोट कर कार्यकारिणी चुनी है। आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ के 48वें बीजीएम के लिए यह चुनावी मुकाबला हुआ है।

इस संघ में तीन यूनिट काम करती है जिसके चुनाव कराए गए हैं। इसमें पहली यूनिट सेंट्रल यूनिट होती है जो दोनों ही राज्यों के लिए काम करती है। इसके बाद क्षेत्रीय यूनिट होती है जिसमें एमपी-सीजी के तीन क्षेत्र भोपाल, इंदौर और रायपुर शामिल हैं। इसके अलावा तीसरी यूनिट प्रभार (चार्ज) के नाम पर होती है जिसमें अकाउंट आफिसर (एओ) और प्राइ‌वेट सेक्रेटरी (पीएस) स्तर के अधिकारी शामिल होते हैं।

चुनाव में दो पैनल से दावेदारी

तीनों ही यूनिट के लिए दो पैनल बनाकर चुनाव लड़े गए हैं। पहला पैनल आपका अपना पैनल और दूसरा सेवा संकल्प पैनल रहा है। इस चुनाव में आपका अपना पैनल सेवा संकल्प पर भारी पड़ा है। बताया गया कि सेंट्रल यूनिट में अध्यक्ष और महासचिव का चुनाव होता है। साथ ही दो उपाध्यक्ष, अतिरिक्त सचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष और 5 सहायक सचिव चुने जाते हैं। क्षेत्रीय यूनिट में क्षेत्रीय सचिव का पद महत्वपूर्ण होता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.