10 IPL टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 CSK बदलेगी ओपनिंग कॉम्बिनेशन

Updated on 13-03-2024 01:43 PM

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 17वां सीजन शुरू होने में 8 ही दिन बाकी हैं। टूर्नामेंट से पहले सभी 10 टीमों ने अपने कप्तानों का ऐलान कर दिया है। सनराइजर्स हैदराबाद ने ऐडन मार्करम को हटाकर पैट कमिंस को नया कप्तान बनाया।

सभी टीमों ने अपने प्लेयर्स के साथ IPL की तैयारी करनी भी शुरू कर दी है। इस स्टोरी में हम 10 टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 और उनके इम्पैक्ट प्लेयर पर नजर डालेंगे। उससे पहले सभी टीमों के कप्तानों पर नजर डालते हैं।

पंत फिट, कप्तानी भी करेंगे
दिल्ली कैपिटल्स टीम के मैनेजमेंट ने कहा था कि ऋषभ पंत अगर फिट रहे तो वह ही टीम को लीड करेंगे। अगर वह नहीं खेल सके तो डेविड वॉर्नर कप्तान रहेंगे। अब BCCI ने पंत को फिट घोषित कर दिया है। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी इस सीजन में श्रेयस अय्यर ही करेंगे। वह इंजरी के कारण पिछला सीजन नहीं खेल सके थे, उनकी जगह नीतीश राणा ने कप्तानी की थी।

इनके अलावा मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद ने अपना कप्तान बदल लिया। मुंबई ने रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाया। वहीं हैदराबाद की कप्तानी ऐडन मार्करम की जगह पैट कमिंस करेंगे। गुजरात के कप्तान शुभमन गिल रहेंगे। बाकी 5 टीमों के कप्तान वे ही रहेंगे, जिन्होंने पिछले सीजन कमान संभाली थी।

अब टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 पर नजर डालते हैं...

1. चेन्नई सुपर किंग्स, महेंद्र सिंह धोनी- कप्तान
5 बार IPL जीत चुकी महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स टूर्नामेंट की डिफेंडिंग चैंपियन है। टीम की प्लेइंग-11 में पिछले साल के मुकाबले कुछ बदलाव होंगे, क्योंकि अंबाती रायडू रिटायरमेंट ले चुके हैं, डेवोन कॉन्वे इंजरी के कारण बाहर हो गए हैं। वहीं टीम में समीर रिजवी, शार्दूल ठाकुर और रचिन रवींद्र जैसे प्लेयर शामिल हुए हैं।

अन्य प्लेयर्स: शेख रशीद, डेवोन कॉन्वे, अवनीश राव अरावेली, मिचेल सैंटनर, निशांत सिंधु, अजय मंडल, डेरिल मिचेल, राजवर्धन हंगरगेकर, मुकेश चौधरी, मुस्तफिजुर रहमान, प्रशांत सोलंकी, सिमरजीत सिंह और तुषार देशपांडे।

2. दिल्ली कैपिटल्स, ऋषभ पंत- कप्तान
दिल्ली कैपिटल्स ने टूर्नामेंट शुरू होने से पहली ही बता दिया था कि ऋषभ पंत टीम की कप्तानी करेंगे। हालांकि, जिन मैचों में वह फिट नहीं महसूस नहीं करेंगे, उनमें डेविड वॉर्नर कमान संभालेंगे। हैरी ब्रूक और कुमार कुशाग्र जैसे प्लेयर्स खरीदने के बाद टीम अपनी प्लेइंग-11 में भी बदलाव जरूर ही करेगी।

अन्य प्लेयर्स: यश धुल, शाई होप, स्वास्तिक चिकारी, अभिषेक पोरेल, रिकी भुई, ट्रिस्टन स्टब्स, सुमित कुमार, प्रवीण दुबे, विकी ओसवाल, लुंगी एनगिडी, ईशांत शर्मा, जाय रिचर्डसन, रसीख दार।

3. गुजरात टाइटंस, शुभमन गिल- कप्तान
अपने डेब्यू सीजन (2022) में चैंपियन बनने वाली गुजरात टाइटंस की टीम पिछले सीजन रनर-अप रही। इसके बावजूद टीम अपने कप्तान हार्दिक पंड्या को मुंबई से ट्रेड करने के लिए मान गई। अब नए सीजन में शुभमन गिल टीम की कमान संभालेंगे। मोहम्मद शमी इंजरी के कारण टूर्नामेंट नहीं खेल सकेंगे। वहीं शाहरुख खान, उमेश यादव और अजमतुल्लाह ओमरजई जैसे नए प्लेयर्स प्लेइंग-11 में जगह बनाएंगे।

अन्य प्लेयर्स: मैथ्यू वेड, रॉबिन मिंज, केन विलियमसन, दर्शन नालकंडे, विजय शंकर, जयंत यादव, मोहम्मद शमी, कार्तिक त्यागी, सुशांत मिश्रा, नूर अहमद, साई किशोर, जोश लिटिल और मानव सुथार।

4. कोलकाता नाइट राइडर्स, श्रेयस अय्यर- कप्तान
दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स पिछले सीजन प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच सकी। इस बार श्रेयस अय्यर टीम की कप्तानी करने के लिए लौट चुके हैं। टीम ने मिचेल स्टार्क, मनीष पांडे, मुजीब उर रहमान और शेरफन रदरफोर्ड जैसे अहम खिलाड़ियों को भी अपने साथ जोड़ लिया है। ये प्लेयर्स प्लेइंग-11 में भी जरूर ही जगह बनाएंगे।

अन्य प्लेयर्स: शेरफन रदरफोर्ड, केएस भरत, फिल सॉल्ट, अंगकृष रघुवंशी, अनुकुल रॉय, रमनदीप सिंह, मुजीब उर रहमान, दुष्मंथा चमीरा, साकिब हुसैन, वैभव अरोड़ा और चेतन साकरिया।

5. लखनऊ सुपरजायंट्स, केएल राहुल- कप्तान
केएल राहुल की कप्तानी में लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम लगातार 2 सीजन तक प्लेऑफ में पहुंची। राहुल पिछले सीजन बीच टूर्नामेंट में इंजर्ड हो गए थे। वह इस बार भी इंजर्ड हैं, लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने तक उनके फिट होने की उम्मीद है। ऐसे में वही कप्तानी करेंगे। निकोलस पूरन टीम के उप कप्तान रहेंगे। टीम ने मार्क वुड की जगह वेस्टइंडीज के शमार जोसेफ को भी शामिल कर लिया है।

अन्य प्लेयर्स: एश्टन टर्नर, कृष्णप्पा गौतम, काइल मेयर्स, अरशद खान, प्रेरक मांकड़, युद्धवीर सिंह चरक, अर्शिन कुलकर्णी, डेविड विली, मयंक यादव, यश ठाकुर, अमित मिश्रा, नवीन-उल-हक और एम सिद्धार्थ।

6. मुंबई इंडियंस, हार्दिक पंड्या- कप्तान
मुंबई इंडियंस ने IPL ऑक्शन से पहले ही हार्दिक पंड्या को गुजरात से ट्रेड कर स्क्वॉड में शामिल कर लिया। इतना ही नहीं, उन्हें रोहित शर्मा की जगह कप्तान भी बना दिया। ये तो कम ही था कि टीम ने 17.5 करोड़ रुपए के ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को टीम से निकालकर RCB को बेच दिया। फिर ऑक्शन में मोहम्मद नबी, जेराल्ड कूट्जी, दिलशान मदुशंका और श्रेयस गोपाल जेसे अच्छे प्लेयर्स भी खरीद लिए।

अन्य प्लेयर्स: डेवाल्ड ब्रेविस, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, शम्स मुलानी, अंशुल कम्बोज, नमन धीर, शिवालिक शर्मा, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, जेसन बेहरनडॉर्फ, श्रेयस गोपाल और नुवान थुषारा।

7. पंजाब किंग्स, शिखर धवन- कप्तान
टूर्नामेंट इतिहास में सबसे ज्यादा कप्तान बदलने वाली पंजाब किंग्स की टीम इस बार शिखर धवन की कप्तानी में उतरेगी। टीम पिछले सीजन प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी थी। ऑक्शन में टीम ने हर्षल पटेल और क्रिस वोक्स जैसे प्लेयर्स को शामिल किया, जो प्लेइंग-11 में शामिल हो सकते हैं।

अन्य प्लेयर्स: हरप्रीत भाटिया, राइली रुसो, शशांक सिंह, क्रिस वोक्स, विश्वनाथ प्रताप सिंह, आशुतोष शर्मा, तनय त्यागराजन, सिकंदर रजा, शिवम सिंह, प्रिंस चौधरी, हरप्रीत ब्रार, नाथन एलिस और विदवत कावेरप्पा।

8. राजस्थान रॉयल्स, संजू सैमसन- कप्तान
पहले ही IPL सीजन को जीतने वाली राजस्थान रॉयल्स ने अब तक 2 ही फाइनल खेले हैं। 2008 में जीतने के बाद टीम को 2022 में गुजरात टाइटंस से हार का सामना करना पड़ा। संजू सैमसन की कप्तानी में टीम पिछले सीजन प्लेऑफ के लिए भी क्वालिफाई नहीं कर सकी। इस बार भी टीम सैमसन की ही कप्तानी में खेलने उतरेगी।

अन्य प्लेयर्स: रियान पराग, कुणाल राठौड़, डोनोवन फरेरा, टोम कोहलर-कैडमोर, आबिद मुश्ताक, प्रसिद्ध कृष्णा, नवदीप सैनी, कुलदीप सेन, एडम जैम्पा और नांद्रे बर्गर।

9. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, फाफ डु प्लेसिस- कप्तान
तीन बार IPL का फाइनल खेल चुकी बेंगलुरु की टीम आज तक खिताब नहीं जीत सकी है। टीम पिछले 2 सीजन से नए कप्तान फाफ डु प्लेसिस की लीडरशिप में उतर रही है। इस बार भी वही टीम को लीड करेंगे। RCB ने कैमरन ग्रीन, यश दयाल, अल्जारी जोसेफ और लॉकी फर्ग्यूसन जैसे प्लेयर्स को स्क्वॉड का हिस्सा बनाया है। जो प्लेइंग-11 में भी शामिल हो सकते हैं।

अन्य प्लेयर्स: अनुज रावत, सुयश प्रभुदेसाई, विल जैक्स, सौरव चौहान, स्वप्निल सिंह, मयंक डागर, मनोज भांडागे, टॉम करन, रीस टॉप्ली, हिमांशु शर्मा, राजन कुमार, विजय कुमार वैशाख।

10. सनराइजर्स हैदराबाद, पैट कमिंस- कप्तान
दो बार की IPL चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद पिछले 4 सीजन से लगातार अपने लीडरशिप स्टाफ में बदलाव कर रही है। इस बार टीम कप्तान पैट कमिंस और कोच डेनियल विटोरी की लीडरशिप में खेलने उतरेगी। ऑक्शन में टीम ने ट्रैविस हेड, वनिंदू हसरंगा, जयदेव उनादकट और आकाश सिंह जैसे टॉप क्लास प्लेयर्स को शामिल किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। 15 अगस्त को सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। वहीं 23 अगस्त से दूसरा मैच होगा।…
 11 August 2026
बेलफास्ट: अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की पारी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। लतीफ का सुझाव है कि इंग्लैंड के आगामी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: लगभग 23 सालों के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने उतरी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के लिए आगामी कुछ हफ्ते बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। हालांकि कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी और मजबूत नजर…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय मूल की 11 वर्षीय शतरंज प्रतिभा बोधना सिवानंदन और 17 वर्षीय श्रेयस रॉयल ने सप्ताहांत में 2026 ब्रिटिश शतरंज चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। कोवेंट्री में रविवार…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के मजबूत स्तंभ रहे अजिंक्य रहाणे ने खेल के सभी फॉर्मेट से कुछ दिन पहले संन्यास की घोषणा कर दी। कठिन परिस्थितियों में विशेषकर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
Advt.