डाक विभाग ने 6 महीने से नहीं दिया किराया, नाराज मकान मालिक ने डाकघर में जड़ा ताला

Updated on 13-10-2023 01:36 PM
छपरा: बिहार के छपरा में सरकारी योजनाएं, पेंशन सहित कई योजनाओं के लाभार्थियों को पैसों का भुगतान करने वाला डाकघर सवालों के घेरे में है। दरअसल डाकघर पर आरोप है कि उसने अपने ही भवन का किराया 6 महीने से नहीं दिया है, जिस मकान में डाकघर चल रहा है। छह महीने से किराए का इंतजार कर रहे मकान मालिक के 'सब्र का बांध' टूट गया। मकान मालिक ने डाकघर में ताला लगा दिया। इससे डाकघर का कामकाज ठप हो गया। घर के मालिक लक्ष्मी कांत प्रसाद ने दावा किया कि डाकघर ने पिछले छह महीने से किराया नहीं दिया है। पोस्ट ऑफिस का प्रति माह किराया 18,325 रुपये है।

1985 से चल रहा है मकान में डाकघर

मिली जानकारी के मुताबिक, मामला सारण जिले के मरौरा प्रखंड का है। यहां 1985 से एक निजी मकान में डाकघर चल रहा है। मकान मालिक लक्ष्मी कांत प्रसाद ने डाकघर के मुख्य गेट पर बीते दिनों ताला लगा दिया। इससे डाक विभाग के कर्मचारियों सहित ग्राहकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।


पिछले 6 महीने से नहीं दे रहे कोई किराया: लक्ष्मी कांत

लक्ष्मी कांत प्रसाद ने बताया कि 'डाकघर 1985 से हर महीने किराया चुका रहा है, लेकिन पिछले छह महीने से उसने कोई किराया नहीं दिया है। मैंने वरिष्ठ अधिकारियों को कई बार सूचित किया। लेकिन, उन्होंने मेरे कॉल का जवाब देने से इनकार कर दिया। आख़िरकार, मैंने डाकघर का मुख्य दरवाज़ा ताला लगाकर बंद कर दिया है।'

एक हफ्ते में किराए के भुगतान के आश्वासन पर खुला ताला

घटना के बाद कर्मचारियों ने वरीय अधिकारियों को घटना की जानकारी दी है। डाकघर के अधिकारी सच्चिदानंद शाह ने बताया कि 'विभाग ने पिछले छह महीने से घर के मालिक को किराया नहीं दिया था। इसलिए उन्होंने डाकघर के मैन गेट पर ताला लगाकर बंद कर दिया। हालांकि जब वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें एक हफ्ते में किराया भुगतान करने का आश्वासन दिया तो उन्होंने डेढ़ घंटे बाद दरवाजा खोल दिया।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.