विश्व पर्यावरण दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता 5 जून को

Updated on 29-05-2025 06:48 PM

रायपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल द्वारा 5 जून को नवीन विश्राम गृह के न्यू कन्वेन्शन हॉल में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष प्रतियोगिता का विषय “प्लास्टिक प्रदूषण-दुष्प्रभाव एवं समाधान” निर्धारित किया गया है। यह प्रतियोगिता न केवल युवाओं में रचनात्मकता को प्रोत्साहित करेगी, बल्कि प्लास्टिक प्रदूषण जैसे गंभीर पर्यावरणीय मुद्दे पर जागरूकता फैलाने में भी अहम भूमिका निभाएगी।
प्रतियोगिता सुबह 10 बजे प्रारंभ होगी तथा इसकी समय सीमा 1 घंटा 30 मिनट निर्धारित की गई है। पोस्टर प्रतियोगिता को चार आयु वर्गों में विभाजित किया गया है, जिसमें प्रथम वर्ग 12 वर्ष तक, द्वितीय वर्ग 13 से 17 वर्ष, तृतीय वर्ग: 18 से 21 वर्ष और चतुर्थ वर्ग दिव्यांगजनों का है। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को आकर्षक नगद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। प्रत्येक वर्ग में प्रथम पुरस्कार 5000 रूपए, द्वितीय 3000 रूपए, तृतीय 2000 रूपए तथा दो सांत्वना पुरस्कार 500-500 रूपए रखे गए हैं।

प्रतिभागियों को रजिस्ट्रेशन के लिए सुबह 9:30 बजे स्थल पर उपस्थित होना होगा। रजिस्ट्रेशन स्थल न्यू कन्वेन्शन हॉल, नवीन विश्राम गृह, सिविल लाइन, रायपुर रहेगा। प्रतिभागियों को आधार कार्ड की छायाप्रति साथ लानी होगी। मंडल द्वारा ड्राइंग शीट उपलब्ध कराई जाएगी, जबकि अन्य सामग्री जैसे कार्ड बोर्ड, रंग आदि प्रतिभागियों को स्वयं लाने होंगे। प्रतियोगिता के विजेताओं को उसी दिन आयोजित मुख्य कार्यक्रम एवं संगोष्ठी में पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.