कॉलेज के शिक्षा विभाग में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

Updated on 29-01-2025 02:45 PM

भिलाई । भिलाई महिला महाविद्यालय के शिक्षा विभाग में  राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भिलाई महिला महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. संध्या मदन मोहन ने छात्राओं को राष्ट्रीय बालिका दिवस की बधाई देते हुए कहा कि यह दिन समाज में बालिकाओं के अधिकार ,उनकी शिक्षा,स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है बालिकाओं को समाज में लैंगिक समानता सुनिश्चित करने तथा समाज में अवसर देने के लिए हम सभी को मिलकर काम करना चाहिए। सरकार ने सभी क्षेत्रों में लड़कियों को समान अवसर प्रदान करने और उन्हें पहचानने के लिए इस दिन की शुरुआत की थी।

साथ ही शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ.मोहना सुशांत पंडित ने राष्ट्रीय बालिका दिवस 2025 की थीम - सुनहरे भविष्य के लिए बच्चियों का सशक्तिकरण  के विषय में छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह थीम लड़कियों को नेतृत्व करने और अपना भविष्य बनाने का मौक़ा देने तथा समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को पहचानने के महत्त्व पर जोर देती हैं। इस प्रतियोगिता में बी.एड. प्रथम एवं चतुर्थ सेमेस्टर  की छात्राओं ने अधिक से अधिक संख्या में भाग लिया। इस आयोजन में शिक्षा विभाग की अन्य सहायक प्राध्यापिकाओं डॉ. हेमलता सिदार,डॉ.भावना चौहान,आशा आर्य,सत्यम मिश्रा एवं शकीबा  का योगदान रहा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.