पॉवर कंपनी सेईडी (प्रोजेक्ट) ज्योति नंनौरे सहित 5 कर्मियों की विदाई

Updated on 01-08-2025 12:50 PM

रायपुर।  छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज डंगनिया मुख्यालय में आयोजित सेवानिवृत्ति समारोह के अवसर पर ऊर्जा सचिव एवं अध्यक्ष (डिस्ट्रीब्यूशन एवं जनरेशन) डॉ. रोहित यादव द्वारा ईडी (प्रोजेक्ट) श्रीमती ज्योति नंनौरे को भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर एम.डी. (जनरेशन)  एस.के.कटियार, एम.डी.(ट्रांसमिशन)  राजेश कुमार शुक्ला एवं एम.डी. (डिस्ट्रीब्यूशन)  भीम सिंह कंवर सहित वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।
इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ. यादव ने कहा कि श्रीमती नंनौरे ने पॉवर कंपनी में चार दशकों तक डिस्ट्रीब्यूशन एवं ट्रांसमिशन कंपनी के विद्युत विकास में बहुमूल्य योगदान दिया हैं। उनके योगदान से पॉवर कंपनी ने महत्वपूर्ण लक्ष्य को प्राप्त किया हैं जिससे ट्रांसमिशन कंपनी के महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को गति मिली और समय पर कार्य पूर्ण करने का कीर्तिमान स्थापित किया गया। समारोह में सेवानिवृत्त ईडी श्रीमती नंनौरे ने अपने कार्य अनुभव बताते हुए अपनी सफलता का श्रेय टीमवर्क को दिया तथा सेवायात्रा के दौरान अधिकारी-कर्मचारियों से मिले सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।
पॉवर कंपनी के भारप्रेषण केन्द्र में आयोजित एक अन्य विदाई कार्यक्रम में खेदामारा, भिलाई से सेवानिवृत्त कार्यपालन अभियंता  किशोर कुमार जंघेल, कार्यपालन अभियंता (कर्मशाला) संभाग से भृत्य श्रीमती मीरा चौरसिया तथा रायपुर से मुख्य सुरक्षा अधिकारी  रविकांत साहू एवं वरिष्ठ पर्यवेक्षक  पुरूषोत्तम लाल गुप्ता को सेवानिवृत्ति उपरांत देय हितलाभों के साथ अभिनंदन किया गया एवं भावभीनी विदाई दी गईं।
विदाई समारोह में डायरेक्टर  आर.ए.पाठक, कार्यपालक निदेशक के.एस.मनोठिया,  एमएस चौहान,  वीके दीक्षित, सीएल नेताम,  मनीष गुप्ता, मुख्य अभियंता श्रीमती शारदा सोनवानी,  संजय तिवारी,  के.बी.पात्रे,  अब्राहम वर्गीज,  सुभाष शर्मा, श्रीमती चंद्रकला गिडवानी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित सीएमओ  एच.एल.पंचारी थे। संचालन अतिरिक्त महाप्रबंधक(जनसंपर्क)  उमेश कुमार मिश्र एवं प्रबंधक(जनसंपर्क)  गोविंद पटेल द्वारा किया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 October 2026
रायपुर । सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम पंचायत डोमनापारा के आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण माह 2026 के तहत ‘आंगन…
 05 October 2026
रायपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत रायगढ़ के स्कूल प्रांगण जुर्डा में ब्लॉक स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न शासकीय योजनाओं के पात्र हितग्राहियों…
 05 October 2026
रायपुर । शासकीय योजनाओं का लाभ परिवार की जरूरतों के साथ भविष्य की तैयारी में भी उपयोगी साबित हो रहा है। रायगढ़ जिले के खरसिया के वार्ड क्रमांक 14, गंज…
 05 October 2026
रायपुर । सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित शिविर हितग्राहियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आया। कोंडागांव जिले के केशकाल विकासखंड के ग्राम अड़ेगा की रहने वाली माधुरी सिदार के…
 05 October 2026
महासमुंद में 36 आयुष संस्थानों से मिल रही निःशुल्क ओपीडी, दवा और परामर्श की सुविधा; हर गुरुवार 60$ बुजुर्गों के लिए ‘सियान जतन क्लिनिक’रायपुर । महासमुंद जिले में आयुष चिकित्सा…
 05 October 2026
सिंचाई की सुविधा ने बदली खेती की तस्वीर, धान के साथ गेहूं, सरसों, उड़द और मूंगफली की कर रहे खेती; सालाना करीब एक लाख रुपये की आमदनीरायपुर ।कभी सिंचाई के…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों और पहली बार वोट देने वाले युवाओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को कोल लेवी मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने नोटिस जारी किया है। उन्हें 5 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे…
 03 October 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग के अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने हस्तक्षेप किया है। राज्यपाल सचिवालय की ओर से…
Advt.