इस्लामाबाद से लेकर कराची तक बिजली गुल, अंधेरे में पूरा डूबा कंगाल पाकिस्‍तान, लाइट आने में लगेंगे घंटों

Updated on 23-01-2023 05:48 PM
इस्लामाबाद : आर्थिक संकट में डूबा पाकिस्तान अब वाकई अंधेरे में डूब चुका है। देश में पहले आटा खत्म हुआ, फिर गैस और पेट्रोल का संकट आया और अब बारी बिजली की है। खबर आ रही है कि पाकिस्तान का एक बड़ा हिस्सा सोमवार सुबह से अंधेरे में डूबा हुआ है। क्वेटा और गुड्डू के बीच हाई-टेंशन ट्रांसमिशन लाइनों में खराबी के चलते सोमवार को देश के विभिन्न हिस्सों में बिजली गुल हो गई। पाकिस्तान पहले से बिजली की किल्लत और लंबी कटौती का सामना कर रहा है। सरकार बिजली बचाने के लिए बाजारों को 8 बजे ही बंद करने का आदेश जारी कर चुकी है।
पाकिस्तानी न्यूज वेबसाइट 'दुनिया न्यूज' के मुताबिक बलूचिस्तान के 22 जिलों सहित क्वेटा, इस्लामाबाद, लाहौर, मुल्तान क्षेत्र के शहरों और कराची जैसे कई जिलों में बिजली कटौती हुई है। लाहौर में मॉल रोड, कनाल रोल्ड और अन्य क्षेत्रों में लोग बिजली कटौती के संकट से जूझ रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि वे मामले की जांच कर रहे हैं। खबरों के अनुसार ट्रांसमिशन लाइनों में तकनीकी खराबी के चलते सिंध, खैबर पख्तूनख्वा, पंजाब और राजधानी में बिजली ठप्प हो गई है।

लाइट आने में लग सकते हैं कई घंटे

ऊर्जा मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि नेशनल ग्रिड में सुबह 7:34 बजे गड़बड़ी दर्ज की गई। बिजली सप्लाई बहाल करने के प्रयास जारी हैं। बिजली न होने से मेट्रो सेवा भी प्रभावित हुई है जिससे यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस्लामाबाद बिजली सप्लाई कंपनी के 117 ग्रिड स्टेशनों की बिजली सप्लाई भी बाधित हुई है जिससे पूरा शहर और रावलपिंडी भी अंधेरे में डूब गए हैं। सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि बिजली को वापस आने में कई घंटे लग सकते हैं।

मुश्किलों के अंधेरे में डूबा पड़ोसी मुल्क

पाकिस्तान के अलग-अलग इलाकों से लोग बिजली गुल होने की जानकारी सोशल मीडिया पर दे रहे है। अंधेरे में डूबा पाकिस्तान पहले से कई मुश्किलों के गहरे अंधेरे में डूबा हुआ है। देश में गेहूं की फसल बर्बाद होने के बाद आटा बेहद महंगा हो गया है। न सिर्फ आटा बल्कि दाल और तेल खरीदने के लिए भी लोग संघर्ष कर रहे हैं। बिजली सप्लाई का हाल कई महीनों से खराब है। पाकिस्तान सरकार ने लंबी कटौती से बचने और बिजली की किल्लत से निपटने के लिए बाजारों को रात 8 बजे ही बंद करने का आदेश दिया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.