हमारे जीवन में पावर ऑफ़ रेसिलिएं बहुत काम आता है : डॉ. किरणमयी नायक

Updated on 18-07-2023 06:39 PM

रायपुर । अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के  निर्देशानुसार तेरापंथ महिला मंडल रायपुर  द्वारा लचीलेपन की शक्ति (power of resilience) कार्यशाला का आयोजन समणी निर्देशिका डॉक्टर ज्योति प्रज्ञा एवं डॉक्टर मानस प्रज्ञा के सानिध्य में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समणी द्वारा नमस्कार महामंत्र के वाचन के साथ हुआ। इसके बाद तत्पश्चात कन्या मंडल की बेटियों ने मंगला चरण का संगान किया।

अपना प्रथम अध्यक्षीय उद्बोधन देते समय नवनिर्वाचित अध्यक्षा नेहा जैन ने मुख्य अतिथि का स्वागत अभिनंदन किया तथा उन्हें अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल एवं तेरापंथ महिला मंडल रायपुर द्वारा संपादित सभी कार्यों का संक्षिप्त में विवरण दिया।



कार्यशाला की मुख्य अतिथि व प्रमुख वक्ता थी रायपुर की पूर्व महापौर और वर्तमान में छत्तीसगढ़ महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक। उन्होंने अपनी विशिष्ट वक्तृत्व शैली में पावर ऑफ़ रेसिलिएंस को अत्यंत ही सरल भाषा में सभी को समझाया। उन्होंने बताया कि हमारे राजनीतिक जीवन में पावर ऑफ़ रेसिलिएंस बहुत काम आता है क्योंकि हमारी लाइफ में रोजाना कुछ उतार-चढ़ाव होते रहते हैं जिनके साथ हमें सामंजस्य बिठाना पड़ता है। वहीं पर काम आती है यह पावर ऑफ़ रेसिलिएंस और उनके वक्तृत्व की सबसे अच्छी बात यह रही कि उन्होंने जिस जीवनशैली को अपना रखा है वह जैन धर्म से काफी  प्रभावित हैं। आप पूर्णतया शाकाहारी हैं। आपकी जीवनशैली तीन स्तंभों पर टिकी हुई है वे है सम्यक आहार, सम्यक व्यायाम और सम्यक निद्रा।


समणी निर्देशिका डॉ ज्योति प्रज्ञा ने अपने उद्बोधन में बताया कि सारी प्रॉब्लम की जड़ मन है। अगर हम मन को समझा सके तो हम जिंदगी की जंग को जीत सकते हैं।


कार्यक्रम का आभार ज्ञापन सहसचिव संध्या बैंगानी ने किया। वहीं अध्यक्ष श्रीमान गौतम गोलछा महिला मंडल की संरक्षिका श्रीमती उषा भंसाली अध्यक्ष श्रीमती नेहाजी जैन व सचिव श्रीमती मधुर बछावत ने मुख्य अतिथि को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रचार प्रसार मंत्री श्रीमती सरिता बरलोटा भी उपस्थित थीं। कार्यक्रम का संचालन सचिव श्रीमती मधुर बच्छावत ने किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
गरियाबंद। लाइवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में 10 अगस्त 2026 को Sewing Machine Operator कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (PVTG) की 19 भुंजिया युवतियों को सिलाई मशीन…
 13 August 2026
रायपुर।छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नवीन…
 13 August 2026
रायपुर। 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी लोककला, संस्कृति और परंपराओं के लिए यह गौरव का…
 13 August 2026
दुर्ग। दुर्ग विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में आज आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव शामिल हुए। उन्होंने तिरंगा यात्रा में सहभागी बनकर राष्ट्रभक्ति…
 13 August 2026
दुर्ग। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा बोरी थाना क्षेत्र में कोटपा अधिनियम 2003 के तहत बड़ी चालानी कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई कलेक्टर…
 13 August 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 13 August 2026
रायपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुँचाने 211 वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), थनौद, नया रायपुर द्वारा आज, 13 अगस्त को…
 13 August 2026
रायपुर। बस्तर तिरंगा यात्रा के तहत नारायणपुर से शुरू हुई बाइक तिरंगा यात्रा बुधवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची। बारसूर…
 13 August 2026
भिलाई। छत्तीसगढ़ के पहले और प्रमुख लोकपर्व हरेली तिहार पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने अपने परिवार के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हरेली पर्व मनाया। उन्होंने अपने निवास…
Advt.