रायगढ़ में 4 घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी:SP बंगला-कार्यालय समेत 14 स्थानों पर आपूर्ति प्रभावित रहेगी

Updated on 10-11-2025 12:28 PM
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में दीपावली के बाद एक बार फिर से खुले बिजली तारों को कवर्ड तारों में बदलने का काम चलेगा। ऐसे में सोमवार को 4 घंटे तक एसपी बंगला और ऑफिस समेत 14 जगह की बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। वहीं आवश्यकता अनुसार समय में परिवर्तन भी किया जा सकता है।

दीपावली से पहले बिजली विभाग की ओर से प्री-मेंटेनेंस कार्यों के साथ अन्य आवश्यक काम भी किए जा रहे थे, जिसके कारण समय-समय पर विभिन्न फीडर क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही थी। सोमवार को मुख्यमंत्री शहरी विद्युतीकरण योजना के तहत 11KV खुले तारों को कवर्ड तारों में बदलने का कार्य किया जाना है।

इस काम के लिए सोमवार को 33/11KV गर्ल्स कॉलेज सब स्टेशन से निकलने वाली 11 KV स्टेशन फीडर की बिजली आपूर्ति सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक प्रभावित रहेगी।

ये एरिया होंगे प्रभावित

इस काम से शहर के जोन वन के करीब 14 एरिया 4 घंटे के लिए प्रभावित रहेंगे। जिसमें सिविल लाइन, नटवर स्कूल, SP बंगला, स्टेशन चौक, आटले चौक, दरोगापारा, गुजराती पारा, पथिक होटल, गुड लक होटल, रेलवे कॉलोनी, गांधीगंज, SP ऑफिस, निगम काम्प्लेक्स, नायक बाड़ा व संबंधित क्षेत्र में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

लगातार चल रहा काम

रायगढ़ बिजली विभाग जोन वन के ईई आरके राव ने बताया कि शहर में खुले तारों को कवर्ड तार में बदलने काम लगातार चल रहा है। पहले भी कई जगह यह काम किया गया था। सोमवार को 33/11KV गर्ल्स कॉलेज सब स्टेशन से निकलने वाली 11 KV स्टेशन फीडर की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इस काम से होने वाली असुविधा के लिए खेद है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
छत्तीसगढ़ के रायपुर में तंत्र-मंत्र और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से करीब 150 ग्राम सोने के जेवर और 9 हजार रुपए ठग लिए गए। 3 आरोपी साधुओं…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ में अवैध शराब का कारोबार नया नहीं है, लेकिन 2026 में इसके नए तरीके सामने आए हैं। अब दूसरे राज्यों की शराब सिर्फ यहां लाकर नहीं बेची जा रही,…
 01 October 2026
बिलासपुर । खेतों तक पहुंचती सिंचाई की धार तखतपुर क्षेत्र के किसानों के लिए खेती का मजबूत सहारा बन रही है। आमाचुवा जलाशय और लोवर मनियारी व्यपवर्तन योजना से 2,197…
 01 October 2026
बिलासपुर।  शासन की डिजिटल सेवाओं का लाभ अब आम नागरिकों को घर के नजदीक और सुविधाजनक तरीके से मिल रहा है। विभिन्न शासकीय सेवाओं को सरल और सुगम बनाने के…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के सेक्टर गिरधौना के आंगनबाड़ी केंद्र खैरी क्रमांक-2 में आंगन मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती माधवी वस्त्रकार, जनपद सदस्य …
 01 October 2026
बिलासपुर । भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के राज्य चेयरमेन  तोमन साहू की अध्यक्षता में जिला शाखा बिलासपुर की समीक्षा बैठक जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई। उन्होंने जनभागीदारी…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगला में जल संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जल स्रोत सुधार, नदी घाट स्वच्छता…
 01 October 2026
बिलासपुर । गंभीर बीमारी के उपचार में होने वाला खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक चुनौती बन जाता है। ऐसे समय में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं शहीद…
 30 September 2026
रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम ने छापेमारी की है। महाराष्ट्र से मिले इनपुट के बाद अधिकारियों की टीम 3 गाड़ियों…
Advt.