प्रोफेसी' का दमदार टीजर रिलीज, क्या आपको दिखी 'सिस्टर फ्रेंसिस्का' बनीं तब्बू की झलक

Updated on 16-05-2024 12:56 PM
हाल ही 'ड्यून' के मेकर्स ने बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू को 'ड्यून: प्रोफेसी' का हिस्सा बनाया था, और अब इसका टीजर रिलीज कर दिया गया है। जैसे ही टीजर आया, फैंस ने इसमें तब्बू को खोजना शुरू कर दिया। उनकी 'बाज़' जैसी नजरें 'ड्यून: प्रोफेसी' के टीजर में तब्बू को ढूंढने लगीं। टीजर में एमिली वॉटसन की झलक तो दिखी, जोकि वाल्या हरकोनेन बनी हैं। और तब्बू उन्हीं की बहन सिस्टर फ्रांसिस्का के रोल में होंगी।

लेकिन अफसोस की बात है कि मेकर्स ने Dune: Prophecy के टीजर में तब्बू को नहीं दिखाया है। इसकी दो वजहें हो सकती हैं। या तो Tabu का रोल इस सीरीज के लिए इतना अहम है कि उसे सीक्रेट रखा जाना जरूरी है या फिर इतना छोटा किरदार है कि उसे टीजर में ही जगह नहीं दी गई। अब फैंस को 'ड्यून: प्रोफेसी' के ट्रेलर का इंतजार है और पूरी उम्मीद है कि उसमें तब्बू जरूर नजर आएंगी।

'ड्यून: प्रोफेसी' में क्या होगा?

मालूम हो कि 'ड्यून: प्रोफेसी', फिल्म 'ड्यून' की प्रीक्वल सीरीज है, जिसमें ड्यून से पहले की घटनाएं और बाकी चीजें दिखाई जाएंगी। 'ड्यून: प्रोफेसी' के टीजर की शुरुआत भी इसी लाइन से होती है कि यह बात 10 हजार साल पहले की है और तब Paul Atreides का भी जन्म नहीं हुआ था...कोई जानता भी नहीं था कि वो बेने गेसेरिट हैं।

'ड्यून: प्रोफेसी' में एमिली की बहन सिस्टर फ्रांसिस्का बनीं तब्बू

यह सीरीज किताब 'सिस्टरहुड ऑफ ड्यून' पर आधारित है, जिसे ब्रायन हरबर्ट और केविन जे एंडरसन ने लिखा था। इसमें दो हरकोनेन बहनों की कहानी दिखाई जाएगी, जो उन खतरनाक ताकतों से लड़ती हैं, जो मानव जाति के भविष्य को खतरे में डाल देती हैं। इसके साथ ही दोनों बहनें Bene Gesserit नाम के प्रसिद्ध संप्रदाय की स्थापना करती हैं

'ड्यून प्रोफेसी' में 6 एपिसोड

Dune: Prophecy के पहले सीजन में 6 एपिसोड होंगे। इसमें तब्बू और एमिली वॉटसन के अलावा ओलिविया विलियम्स, एडवर्ड डेविस और ट्रेविस फिमिल समेत कई और स्टार्स नजर आएंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी 'हनुमान अंश' की ब्‍लॉकस्‍टर कमाई का दौर अपने 7वें हफ्ते में भी जारी है। कहना गलत नहीं होगा कि यह भारतीय सिनेमा के इतिहास में…
 23 September 2026
'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान ने जिस तरह महिलाओं, खासकर न्यू मदर्स की बॉडी शेमिंग और पोस्ट प्रेग्नेंसी वजन बढ़ने को लेकर होने वाली…
 23 September 2026
बॉलीवुड एक्‍टर राजपाल यादव इन दिनों चेक बाउंस केस की वजह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। सुप्रीम कोर्ट ने बीते दिनों उन्‍हें फिर से फटकार लगाई है। लेकिन इस बीच 55…
 23 September 2026
आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फ‍िल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्‍स ऑफिस पर ब्‍लॉकबस्‍टर सफलता का नया इतिहास लिखा है। किसी ने नहीं सोचा था कि रिलीज के…
 22 September 2026
पिछले दिनों बिहार से शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर बिहारियों का सिर शर्म से नीचा कर दिया है। बिहार के जमुई जिले से सामने आई…
 22 September 2026
कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि के साथ मिलकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री किया, जिसे लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया…
 22 September 2026
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कटरीना कैफ इन दिनों अपने बच्चे के साथ मां बनने का सुख ले रही हैं। फिल्मों से दूर रह रहीं कटरीना ने बॉलीवुड से न होते…
 22 September 2026
अजय देवगन की 'दृश्‍यम 3' अगले महीने गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्‍टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्‍म में इस बार विजय सलगांवकर की कहानी का…
 22 September 2026
'पंचायत' फेम एक्टर आसिफ खान इन दिनों 'बिग बॉस 20' में नजर आ रहे हैं। शो में जहां एक ओर अपने आक्रामक रुख के लिए वह सलमान खान की डांट…
Advt.