अयोध्या से रिलीज होगा प्रभास की 'आदिपुरुष' का टीजर

Updated on 19-09-2022 06:41 PM

लॉकडाउन के बाद से ही सिनेमाघरों को कुछ ऐसी फिल्मों का इंतजार था जो फिर एक बार पब्लिक को थिएटर्स तक खींच लाएं और OTT की आदत से दर्शकों को फिर एक बार बड़ी स्क्रीन पर शिफ्ट करें। 'ब्रह्मास्त्र' और 'भूल भुलैया 2' ऐसी ही फिल्में रहीं जो बड़ी स्क्रीन के अनुभव और दमदार कहानी के दम पर लोगों को थिएटर्स तक खींच लाईं। अब जल्द ही एक और ऐसी ही फिल्म थिएटर्स में रिलीज होने जा रही है जिसके लॉन्ग शॉट और VFX दर्शकों को सिनेमाघरों में आने के लिए मजबूर कर सकते हैं।

ब्रह्मास्त्र का रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार आदिपुरुष!
हम बात कर रहे हैं प्रभास और सैफ अली खान स्टारर फिल्म 'आदिपुरुष' की। ब्रह्मास्त्र की ब्लॉकबस्टर सक्सेस के बाद अब आदिपुरुष के मेकर्स इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं। माना जा रहा है कि ओम राउत के निर्देशन में बनी 'आदिपुरुष' रणबीर-आलिया की फिल्म ब्रह्मास्त्र (बजट 410 करोड़) का रिकॉर्ड तोड़ देगी।

अयोध्या से रिलीज किया जाएगा फिल्म का ट्रेलर?
ब्रह्मास्त्र का रिकॉर्ड तोड़ते हुए सबसे महंगी फिल्म बनने जा रही आदिपुरुष भगवान राम की कहानी को बिलकुल अलग अंदाज में बयां करेगी। आदिपुरुष को प्रमोट और एडवर्टाइज करने के लिए मेकर्स 3 अक्टूबर से कैंपेन शुरू करने जा रहे हैं। इस फिल्म के लिए कैंपेन शुरू करने के लिए मेकर्स ने राम की नगरी अयोध्या को चुना है।

रामलीला से पहले ऐसी है मेकर्स की तैयारी!
यानि दुर्गाष्टमी के दिन मेकर्स आदिपुरुष से जुड़ा कोई बड़ा ऐलान या लॉन्च कर सकते हैं। माना जा रहा है कि इस दिन आदिपुरुष का टीजर या ट्रेलर लॉन्च किया जा सकता है। बता दें कि अभी तक फिल्म से प्रभास की एक झलक और फिल्म का पोस्टर ही रिलीज किया गया है। क्योंकि फिल्म की कहानी राम और सीता से जुड़ी है तो मेकर्स ज्यादातर कनेक्शन राम के इर्द-गिर्द ही रख रहे हैं। प्रभास के दिल्ली की रामलीला में आने की खबर भी आ रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.