प्रभू आशीर्वाद दो... लॉर्ड्स टेस्ट से पहले शार्दुल ठाकुर ने दौड़ाकर छुए जसप्रीत बुमराह के पैर

Updated on 10-07-2025 02:25 PM
लंदन: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह वापस आ गए हैं। वे लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच में खेलेंगे। बुमराह ने नेट्स में खूब गेंदबाजी की। उन्होंने टीम के ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर के साथ मजाक भी किया। शार्दुल ठाकुर को उनके साथी खिलाड़ी और फैंस 'लॉर्ड ठाकुर' कहते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि शार्दुल ने बॉलिंग में टीम इंडिया के लिए कुछ अच्छी साझेदारियां तोड़ी हैं। वहीं बल्लेबाजी में भी उन्होंने अहम पारियां खेली हैं। बता दें कि लॉर्ड्स में मैच गुरुवार को शुरू होगा।

भारत ने पिछले तीन दौरों में दो बार लॉर्ड्स में जीता है टेस्ट

भारत ने लॉर्ड्स में पिछले तीन दौरों में से दो मैच जीते हैं। भारत ने 2014 में एमएस धोनी की कप्तानी में जीत हासिल की थी। इसके बाद 2021-22 में विराट कोहली की टीम ने यादगार जीत दर्ज की। भारत ने एजबेस्टन में 336 रनों से शानदार जीत हासिल की थी। सीरीज अभी 1-1 से बराबर है। बुमराह वर्कलोड मैनेजमेंट के कारण पिछला मैच नहीं खेल पाए थे। अब उनके वापस आने से टीम का हौसला बहुत बढ़ा हुआ है।बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) ने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में बुमराह नेट्स में पूरी ताकत से गेंदबाजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

बुमराह ने यूं लिए शार्दुल के मजे

इसी बीच, बुमराह ने मस्ती करते हुए 'लॉर्ड ठाकुर' के लॉर्ड्स में होने पर मजाक किया। बुमराह ने शार्दुल की तरफ इशारा करते हुए कहा, 'ये देखो, लॉर्ड्स, लॉर्ड।' इस पर शार्दुल ने मजाक में उनके पैर छुए। शार्दुल ठाकुर ने कहा, 'तभी जसप्रीत बुमराह के पैर पड़ने पड़ते हैं।' बुमराह ने 'लॉर्ड ठाकुर' के मजाक को आगे बढ़ाते हुए कहा, 'ये इनका बड़प्पन है। मैं इनके साथ खड़ा हुआ, वही मैं जीत गया।' लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट में जसप्रीत बुमराह ने पहली पारी में पंजा खोला था। लेकिन, दूसरी पारी में अच्छी गेंदबाजी करने के बावजूद उनको एक भी विकेट नहीं मिला था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
Advt.