प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली निम्हा गांव के घासी राम की जिंदगी

Updated on 31-10-2025 01:23 PM

अम्बिकापुर। जिले के जनपद पंचायत लखनपुर के ग्राम पंचायत निम्हा के निवासी घासी राम का जीवन कभी गरीबी, अभाव और कच्चे मकान की छत के नीचे संघर्ष में बीत रहा था। परिवार की आजीविका खेती-बाड़ी और दिहाड़ी मजदूरी पर निर्भर थी। सीमित संसाधनों और कृषि योग्य भूमि के अभाव में आर्थिक स्थिति कमजोर रही, जिसके कारण वर्षों से पक्के घर का सपना अधूरा था।

शासन प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ने घासी राम के जीवन में उजाला भर दिया। वर्ष 2024-25 में उन्हें इस योजना के तहत आवास स्वीकृत हुआ। किस्तों में मिली राशि से उन्होंने मेहनत और लगन से अपना सपना साकार किया और आज उनका परिवार एक मजबूत, सुंदर और सुरक्षित पक्के मकान में रह रहा है। घासी राम बताते हैं कि पहले बरसात के दिनों में टपकती छत और मिट्टी की दीवारें चिंता बढ़ा देती थीं, लेकिन अब हमारा घर मजबूत और सुरक्षित है। सरकार की योजनाओं ने हमें नई उम्मीद दी है।

उन्होंने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत मिला शौचालय अब परिवार की स्वच्छता और सम्मान की पहचान बन गया है। उज्ज्वला योजना से प्राप्त एलपीजी गैस कनेक्शन ने रसोई को धुएं से मुक्त कर दिया और परिवार की महिलाओं को स्वास्थ्य लाभ और सुविधा मिली है। उन्होंने बताया कि सौभाग्य योजना के तहत मिला बिजली कनेक्शन आज उनके घर को रोशन कर रहा है।

शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं के संयोजन ने न केवल घासी राम के परिवार को स्थायित्व दिया, बल्कि आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन की दिशा में भी अग्रसर किया।

उन्होंने शासन की योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि अब हमारे बच्चों के सिर पर पक्की छत है, उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना सहित शासन की अन्य योजनाओं का आभार व्यक्त करता हूं।

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) आज ग्रामीण भारत के गरीब परिवारों के लिए आवास से आत्मसम्मान तक का सेतु बन चुका है और घासी राम की कहानी इसी परिवर्तन की सशक्त मिसाल है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
छत्तीसगढ़ के रायपुर में तंत्र-मंत्र और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से करीब 150 ग्राम सोने के जेवर और 9 हजार रुपए ठग लिए गए। 3 आरोपी साधुओं…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ में अवैध शराब का कारोबार नया नहीं है, लेकिन 2026 में इसके नए तरीके सामने आए हैं। अब दूसरे राज्यों की शराब सिर्फ यहां लाकर नहीं बेची जा रही,…
 01 October 2026
बिलासपुर । खेतों तक पहुंचती सिंचाई की धार तखतपुर क्षेत्र के किसानों के लिए खेती का मजबूत सहारा बन रही है। आमाचुवा जलाशय और लोवर मनियारी व्यपवर्तन योजना से 2,197…
 01 October 2026
बिलासपुर।  शासन की डिजिटल सेवाओं का लाभ अब आम नागरिकों को घर के नजदीक और सुविधाजनक तरीके से मिल रहा है। विभिन्न शासकीय सेवाओं को सरल और सुगम बनाने के…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के सेक्टर गिरधौना के आंगनबाड़ी केंद्र खैरी क्रमांक-2 में आंगन मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती माधवी वस्त्रकार, जनपद सदस्य …
 01 October 2026
बिलासपुर । भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के राज्य चेयरमेन  तोमन साहू की अध्यक्षता में जिला शाखा बिलासपुर की समीक्षा बैठक जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई। उन्होंने जनभागीदारी…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगला में जल संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जल स्रोत सुधार, नदी घाट स्वच्छता…
 01 October 2026
बिलासपुर । गंभीर बीमारी के उपचार में होने वाला खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक चुनौती बन जाता है। ऐसे समय में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं शहीद…
 30 September 2026
रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम ने छापेमारी की है। महाराष्ट्र से मिले इनपुट के बाद अधिकारियों की टीम 3 गाड़ियों…
Advt.