प्रधानमंत्री आवास योजना बनी जरूरतमंद परिवारों के लिए वरदान

Updated on 27-07-2026 03:14 PM

जशपुरनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में लोगों को अपना पक्का आशियाना मिल रहा है। जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड के तपकरा निवासी फूलमती ठाकुर कभी अपने परिवार के साथ कच्चे मकान में रहने को मजबूर थीं। बरसात के मौसम में घर टपकता था और हर वर्ष परिवार को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में शासन द्वारा संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत फूलमती ठाकुर को पक्के आवास की सौगात मिली। योजना से मिली सहायता के माध्यम से उन्होंने अपना पक्का घर बनवाया, जिससे उनके परिवार को सुरक्षित, सम्मानजनक और बेहतर जीवन जीने का अवसर मिला।

फूलमती ठाकुर बताती हैं कि कच्चे मकान में जीवन काफी कठिन था, लेकिन अब अपना पक्का घर होने से परिवार निश्चिंत होकर रह रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना ने उनके जीवन में नया विश्वास और खुशियां लेकर आई हैं।

प्रधानमंत्री आवास योजना जरूरतमंद परिवारों को केवल पक्का घर ही नहीं, बल्कि सम्मानजनक जीवन और सुरक्षित भविष्य भी प्रदान कर रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के चांटीडीह स्थित माधव ट्रेडर्स में ब्रांडेड के नाम पर नकली चाय का कारोबार करने का मामला सामने आया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने कंपनी…
 19 September 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर एक बार फिर आंदोलन की तैयारी में हैं। स्टाइपेंड, वेतन-मानदेय में संशोधन समेत 17 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टर्स…
 19 September 2026
सूरजपुर। सेवा संकल्प अभियान की पहल जिले के उन परिवारों की खुशियों से जुड़ रही है, जिनका पक्के घर का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ है। ग्राम पंचायत…
 19 September 2026
कोरबा, उच्चतम न्यायालय के रिट पीटिशन (सि) कं. 1404 / 2023, सुकन्या संस्था विरूद्ध युनियन ऑफ इंडिया व अन्य में पारित दिनांक 03.10.2024 के निर्णय के दिशा-निर्देशानुसार न्याय तक पहुंच सुनिश्चित…
 19 September 2026
कोरबा।  सूरज की ऊर्जा अब आदिवासी छात्राओं की पढ़ाई को नई रोशनी और नई सुविधा दे रही है। स्वच्छ एवं अक्षय ऊर्जा के उपयोग से छात्रावासों में अध्ययन के लिए…
 19 September 2026
कोरबा। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें आजीविका से जोड़ने के प्रयासों से परिवारों के जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास का संचार हो…
 19 September 2026
कोरबा। कोरबा शहर के वार्ड क्रमांक 19 पथर्रीपारा निवासी  सनातन प्रसाद पाठक के लिए पक्का मकान केवल एक निर्माण नहीं, बल्कि परिवार के सुरक्षित और सुखद जीवन की नई शुरुआत…
 19 September 2026
कोण्डागांव। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जिले के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों की सहभागिता से…
 19 September 2026
महासमुंद। राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत द्वितीय दिवस आज महासमुंद जिले के 1806 शासकीय एवं निजी विद्यालयों में स्कूल स्तर पर ‘मेरे सपनों का भारत’ सेवा चित्र प्रतियोगिता का…
Advt.