प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजनाः उजाले से उपजता आत्मविश्वास

Updated on 14-10-2025 12:12 PM

कोरबा।  भारत आज ऊर्जा के क्षेत्र में एक ऐसी क्रांति का नेतृत्व कर रहा है, जो न केवल वर्तमान की जरूरतों को पूरा कर रही है, बल्कि आने वाले दशकों के लिए एक स्थायी और स्वच्छ भविष्य की नींव भी रख रही है। हरित ऊर्जा और आत्मनिर्भरता की दिशा में उठाए गए ठोस कदम अब केवल नीतियों की पंक्तियों में नहीं, बल्कि आम नागरिकों के जीवन में चमकते उजालों में दिखाई दे रहे हैं। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आरंभ की गई “प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना” इसी परिवर्तन की एक अद्भुत मिसाल है। यह योजना भारत के हर नागरिक को सूरज की असीम ऊर्जा से जोड़कर एक ऐसा भविष्य गढ़ रही है, जहाँ हर घर ऊर्जा का उत्पादक बने और हर नागरिक आत्मनिर्भरता का प्रतीक। इस योजना का मूल विचार सरल, परंतु अत्यंत प्रभावशाली है हर घर की छत पर सौर ऊर्जा, हर परिवार में बचत और स्वावलंबन।

भारत जैसे सूर्य-प्रधान देश में जहाँ वर्षभर पर्याप्त धूप उपलब्ध रहती है, वहाँ सौर ऊर्जा केवल विकल्प नहीं, बल्कि अवसर है। इस अवसर को साकार रूप देने के लिए भारत सरकार ने सशक्त तकनीकी, वित्तीय सहायता और पारदर्शी प्रक्रिया का समावेश किया है। प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के अंतर्गत नागरिकों को अपनी छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए सरकार की ओर से सब्सिडी दी जा रही है। इससे न केवल बिजली की आवश्यकताएँ पूर्ण हो रही हैं, बल्कि अतिरिक्त बिजली ग्रिड में भेजकर आमदनी का भी रास्ता खुल रहा है। योजना का यह स्वरूप नागरिकों को उपभोक्ता से उत्पादक की भूमिका में लाता है। यह बदलाव न केवल व्यक्तिगत स्तर पर राहत देता है, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है। आज भारत के अनेक शहरों और गांवों में यह योजना लोगों के जीवन का हिस्सा बन चुकी है। कोरबा जैसे औद्योगिक क्षेत्र में, जहाँ पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों की पहचान रही है, अब सूरज की रोशनी ने स्वच्छ और हरित ऊर्जा का नया अध्याय रच दिया है। यहाँ के नागरिक न केवल पर्यावरण के प्रति जागरूक हो रहे हैं, बल्कि आर्थिक रूप से भी सशक्त बन रहे हैं।

कोरबा जिले के दो परिवारों  आयुष अग्रवाल और  अजय राज बेन की कहानियाँ इस योजना की सफलता को जीवंत रूप से दर्शाती हैं। दोनों की परिस्थितियाँ भले ही अलग रही हों, लेकिन दोनों ने सूरज की शक्ति से अपनी दुनिया को नया उजाला दिया है।

 आयुष अग्रवाल कोरबा के डीडीएम रोड पर रहते हैं। उनका संयुक्त परिवार है, जहाँ आधुनिक घरेलू उपकरणों की जरूरतें अधिक हैं। पहले उन्हें हर महीने बिजली के बढ़ते खर्च को लेकर चिंता रहती थी। फिर उन्हें प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना की जानकारी मिली, और उन्होंने इस अवसर को अपनाने का निर्णय लिया। आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह सरल और पारदर्शी रही। जिला प्रशासन और ऊर्जा विभाग के मार्गदर्शन से कुछ ही समय में उनके घर की छत पर सोलर पैनल लग गए। आज उनके घर में सूरज की रोशनी से चलने वाले पंखे, कूलर, फ्रिज और ए.सी. सब सहजता से काम कर रहे हैं। अब बिजली बिल लगभग आधा हो गया है और वही पैसा बचत के रूप में परिवार की आर्थिक स्थिरता को बढ़ा रहा है।  अग्रवाल ने कहा अब हमें सूरज की हर किरण में बचत नजर आती है। हर महीने की चिंता अब गर्व में बदल गई है। वे बताते हैं कि योजना की प्रक्रिया आसान थी और सरकार की ओर से मिली तकनीकी सहायता ने पूरे अनुभव को भरोसेमंद बनाया। आज उनका परिवार पूरी तरह सौर ऊर्जा पर निर्भर है और पर्यावरण संरक्षण में भी सक्रिय योगदान दे रहा है। वहीं, दूसरी ओर दादरखुर्द के निवासी  अजय राज बेन की कहानी भी उतनी ही प्रेरक है। भारतीय वायुसेना में देश सेवा के बाद उन्होंने जीवन के नए चरण में समाज को कुछ लौटाने का निश्चय किया। वर्ष 2024 में जब उन्होंने अखबार में प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के बारे में पढ़ा, तो तुरंत इस दिशा में कदम बढ़ाया। उन्होंने अपने घर की छत पर 3 किलोवाट का सोलर पैनल स्थापित कराया, सरकार से मिली सब्सिडी और त्वरित प्रक्रिया ने स्थापना को सहज बना दिया। अब उनका घर पूरी तरह स्वच्छ ऊर्जा से संचालित है।  बेन ने कहा उनके घर में बिजली निर्बाध है और अतिरिक्त ऊर्जा ग्रिड में भेजी जाती है। उनकी सफलता ने आसपास के लोगों को भी प्रेरित किया है। पड़ोसी और रिश्तेदार अब सौर ऊर्जा अपनाने के लिए आगे आ रहे हैं। यह योजना न केवल तकनीकी दृष्टि से सशक्त है, बल्कि जनजागरूकता का भी प्रतीक बन चुकी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
छत्तीसगढ़ के रायपुर में तंत्र-मंत्र और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से करीब 150 ग्राम सोने के जेवर और 9 हजार रुपए ठग लिए गए। 3 आरोपी साधुओं…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ में अवैध शराब का कारोबार नया नहीं है, लेकिन 2026 में इसके नए तरीके सामने आए हैं। अब दूसरे राज्यों की शराब सिर्फ यहां लाकर नहीं बेची जा रही,…
 01 October 2026
बिलासपुर । खेतों तक पहुंचती सिंचाई की धार तखतपुर क्षेत्र के किसानों के लिए खेती का मजबूत सहारा बन रही है। आमाचुवा जलाशय और लोवर मनियारी व्यपवर्तन योजना से 2,197…
 01 October 2026
बिलासपुर।  शासन की डिजिटल सेवाओं का लाभ अब आम नागरिकों को घर के नजदीक और सुविधाजनक तरीके से मिल रहा है। विभिन्न शासकीय सेवाओं को सरल और सुगम बनाने के…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के सेक्टर गिरधौना के आंगनबाड़ी केंद्र खैरी क्रमांक-2 में आंगन मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती माधवी वस्त्रकार, जनपद सदस्य …
 01 October 2026
बिलासपुर । भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के राज्य चेयरमेन  तोमन साहू की अध्यक्षता में जिला शाखा बिलासपुर की समीक्षा बैठक जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई। उन्होंने जनभागीदारी…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगला में जल संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जल स्रोत सुधार, नदी घाट स्वच्छता…
 01 October 2026
बिलासपुर । गंभीर बीमारी के उपचार में होने वाला खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक चुनौती बन जाता है। ऐसे समय में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं शहीद…
 30 September 2026
रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम ने छापेमारी की है। महाराष्ट्र से मिले इनपुट के बाद अधिकारियों की टीम 3 गाड़ियों…
Advt.