एलआईसी मंडल स्तरीय कैरम प्रतियोगिता में प्रमोद पाटिल व अनुसूइया ठाकुर विजेता बने

Updated on 07-06-2024 04:48 PM

रायपुर। भारतीय जीवन बीमा निगम, रायपुर मंडल की मंडल स्तरीय कैरम प्रतियोगिता का आयोजन 6 जून को भारतीय जीवन बीमा निगम, मंडल कार्यालय के क्रीडा व मनोरंजन कक्ष में सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता के संबंध में भारतीय जीवन बीमा निगम, क्रीडा एवं मनोरंजन समिति, रायपुर के सह सचिव विनय बैसवाड़े ने जानकारी दी कि पुरुष वर्ग में शाखा कार्यालय राजनांदगांव के प्रमोद पाटिल एवं महिला वर्ग में मंडल कार्यालय रायपुर की श्रीमती अनुसूइया ठाकुर विजेता बनीं।

इस प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय जीवन बीमा निगम, रायपुर मंडल के विपणन प्रबंधक जी.बी. सत्यनारायण थे एवं इस अवसर पर सेलेक्शन समिति के चेयरमेन प्रबंधक (आई.टी.) नीलमणी द्विवेदी, रायपुर डिवीजन इंश्योरेंस एम्पलाईज यूनियन महासचिव सुरेंद्र शर्मा, प्रथम श्रेणी अधिकारी एसोसिएशन अध्यक्ष धनंजय पाण्डे एवं क्रीड़ा एवं मनोरंजन समिति, रायपुर की सचिव श्रीमती संध्या राज उपस्थित थे। प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक नेशनल अम्पायर रफीक अहमद एवं सहायक अम्पायर ए.एन. मणी थे।

प्रतियोगिता के परिणाम निम्नानुसार हैं:
पुरुष वर्ग :
- प्रथम: प्रमोद पाटिल (राजनांदगांव)
- द्वितीय: ललित वर्मा (मंडल कार्यालय रायपुर)
- तृतीय: सिद्धार्थ तांडी (मंडल कार्यालय रायपुर)

महिला वर्ग :
- प्रथम: श्रीमती अनुसूइया ठाकुर (मंडल कार्यालय रायपुर)
- द्वितीय: श्रीमती कल्पना साई (भिलाई-1)
- तृतीय: श्रीमती ज्योति पाटिल (मंडल कार्यालय रायपुर)

प्रतियोगिता में पुरुष एवं महिला वर्ग में विजेता हुए खिलाड़ियों का चयन आगामी आयोजित होने वाली "मध्य क्षेत्रीय कैरम प्रतियोगिता" के लिए किया गया है, जिसमें सम्पूर्ण मध्य क्षेत्र (म.प्र. एवं छ.ग.) के 08 मंडल कार्यालय के पुरुष एवं महिला विजेता खिलाड़ी भाग लेंगे। मध्य क्षेत्रीय कैरम प्रतियोगिता में प्रथम चार स्थान प्राप्त खिलाड़ी भारतीय जीवन बीमा निगम की अखिल भारतीय कैरम प्रतियोगिता में मध्य क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे।



इस अवसर पर सेलेक्शन कमेटी के सदस्य अनुरोध शर्मा, पूर्व स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड सदस्य शिशिर गुप्ता, विजय तिरपुडे, करण सोनकर, मोहन साहू, अगेश्वर साहू व अन्य सदस्य एवं खिलाड़ी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 October 2026
अम्बिकापुर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के माय भारत सरगुजा के तत्वावधान में  मंगलवार को विकासखंड लखनपुर के अर्गोती स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अग्निशमन विभाग एवं…
 15 October 2026
कोरबा। आर्थिक कठिनाइयों के बीच बच्चों की पढ़ाई जारी रखना कई परिवारों के लिए चुनौती होता है। कोरबा विकासखंड के ग्राम दोंदरो की रहने वाली श्रीमती लीला महंत का परिवार…
 15 October 2026
कोरबा। जिले के  सत्यनारायण बरेठ ने लगभग 14 वर्षों तक एक होटल में कार्य करते हुए अपने परिवार की जिम्मेदारियां निभाईं। वर्षों तक दूसरे के लिए काम करने के दौरान…
 15 October 2026
कोरबा। जिले कटघोरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम लखनपुर में रहने वाले दादूराम गुप्ता के परिवार के लिए बिजली बिल का भुगतान आर्थिक बोझ बनता था। इस समस्या का समाधान खोजते हुए…
 15 October 2026
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और सुविधाजनक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जशपुरनगर…
 15 October 2026
जशपुरनगर। अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस के अवसर पर शासकीय महाविद्यालय दुलदुला में मेरा युवा भारत ( युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय,भारत सरकार), जशपुर के नेतृत्व में एक विशेष जागरूकता…
 15 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज भुलसीडीह में निर्माणाधीन स्वर्गीय  बिसाहू दास महंत स्मृति मेडिकल कॉलेज भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, भवन की सुविधाओं और परिसर…
 15 October 2026
कबीरधाम। जिले के सहसपुर लोहारा विकासखंड में उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने 48 लाख रुपए की लागत से एसडीएम कार्यालय नवीन भवन का लोकार्पण किया। नए भवन…
 15 October 2026
कवर्धा, गन्ने का मूल्य 425 रुपये प्रति क्विंटल होने पर कबीरधाम जिले के गन्ना उत्पादक किसानों में उत्साह और खुशी का माहौल है। इस किसान हितैषी निर्णय के प्रति आभार व्यक्त…
Advt.