प्रणय ने ओलिंपिक मेडलिस्ट को दी मात, फिर भी थॉमस कप में इंडोनेशिया को नहीं हारा पाया भारत

Updated on 02-05-2024 01:38 PM
चेंगदू (चीन): गत चैंपियन भारत बुधवार को थॉमस कप बैडमिंटन टूर्नामेंट में इंडोनेशिया की मजबूत टीम के खिलाफ 1-4 से हार गया और अपने ग्रुप में शीर्ष पर नहीं पहुंच पाया। भारत और इंडोनेशिया दोनों पहले ही अपने शुरुआती दोनों मैच जीतकर इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं लेकिन इंडोनेशिया ग्रुप सी के विजेता के रूप में नॉकआउट में जाएगा। इस मुकाबले में हार के बावजूद भारत के लिए सकारात्मक पक्ष एच एस प्रणय रहे जिन्होंने स्वास्थ्य समस्याओं से उबरकर वापसी करते हुए जीत दर्ज की। अब क्वार्टर फाइनल में भारत की भिड़त चीन से होगी।

सात्विक और चिराग कांटे की टक्कर में हारे

थॉमस कप 2022 के फाइनल भारत ने इंडोनेशिया को ही 3-0 से हराकर खिताब जीता था। पुरुष एकल में भारत के नंबर एक खिलाड़ी प्रणय ने शुरुआती मैच में पहला गेम गंवाने के बाद शानदार वापसी करते हुए एंथनी गिंटिंग को 13-21, 21-12, 21-12 से हराकर टीम को 1-0 से आगे कर दिया। पहले पुरुष युगल मैच में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की स्टार जोड़ी मुहम्मद शोहिबुल फिकरी और बागस मौलाना से हार गई। इसी जोड़ी ने पिछली ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप में भारतीय जोड़ी को हराया था। इंडोनेशिया की जोड़ी ने सात्विक और चिराग को 22-24, 24-22, 21-19 से हराया जिससे मुकाबला 1-1 से बराबर हो गया।

लक्ष्य सेन भी अंत तक लड़े

लक्ष्य सेन इसके बाद ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप के पुरुष एकल विजेता जोनाथन क्रिस्टी से 18-21, 21-16, 17-21 से हार गए जिससे भारत 1-2 से पिछड़ गया। 22 वर्षीय लक्ष्य ने नेट पर अपने प्रभावशाली खेल से दूसरा गेम जीतकर उम्मीदें जगाई थीं लेकिन तीसरे और निर्णायक गेम में क्रिस्टी ने बाजी मार ली। चौथे मैच में भारत के ध्रुव कपिला और साई प्रतीक को लियो रोली कार्नांडो और डेनियल मार्थिन ने सीधे गेम में 22-20, 21-11 से हराकर इंडोनेशिया को 3-1 की विजयी बढ़त दिलाई।

श्रीकांत ने भी किया कड़ा मुकाबला

मुकाबले के अंतिम मैच में किदांबी श्रीकांत भी चिको ऑरा ड्वी वार्डोयो से हार गए। श्रीकांत ने पहला गेम 21-19 से जीता लेकिन दूसरा और तीसरा गेम क्रमशः 22-24, 14-21 से हार गए। इससे पहले गिंटिंग के खिलाफ प्रणय पहले गेम में बुरी तरह से पिछड़ गए लेकिन उन्होंने अगले दो गेम जीतकर 2024 की अपनी सर्वश्रेष्ठ जीत में से एक दर्ज की। इस बीच यह पुष्टि हो गई है कि भारतीय महिला टीम उबेर कप के क्वार्टर फाइनल में जापान से भिड़ेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.