रणजी मैच में इंजर्ड हुए प्रसिद्ध कृष्णा गुजरात के खिलाफ 15वां ओवर पूरा नहीं कर सके; टेस्ट टीम से भी हुए बाहर

Updated on 13-01-2024 01:34 PM

भारतीय टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा रणजी ट्रॉफी में चोटिल हो गए हैं। इस वजह से उन्हें अहमदाबाद में गुजरात के खिलाफ मैच को बीच में छोड़ना पड़ा। साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत के लिए टेस्ट डेब्यू करने वाले प्रसिद्ध कृष्णा दौरा खत्म होने के बाद कर्नाटक के लिए रणजी मैच खेल रहे थे।

शुक्रवार को प्रसिद्ध ने रणजी ट्रॉफी के दूसरे राउंड के पहले दिन 14.5 ओवर गेंदबाजी की। वह 2 विकेट ले चुके थे, तभी उन्हें क्वाड्रिसेप्स इंजरी हो गई और उन्हें बाहर जाना पड़ा। माना जा रहा है कि उन्हें ठीक होने में कम से कम एक महीने का समय लग जाएगी। इसी कारण शुक्रवार देर रात इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में भी उन्हें जगह नहीं मिली।

इंडिया-ए के सपोर्ट स्टाफ से मदद ले सकते हैं प्रसिद्ध
कर्नाटक टीम का फिजियो स्टाफ इस वक्त प्रसिद्ध कृष्णा की देखरेख कर रहा है। प्रसिद्ध कृष्णा BCCI के कॉन्ट्रैक्टेड प्लेयर हैं और इसी वजह से वह इंडिया-ए के सपोर्ट स्टाफ की भी मदद ले सकते हैं। इंडिया-ए इस वक्त इंग्लैंड लायंस के खिलाफ अहमदाबाद में ही मैच खेल रही है। गुजरात-कर्नाटक का रणजी मैच भी अहमदाबाद के ही दूसरे ग्राउंड पर खेला जा रहा है।

गुजरात ने पहली पारी में बनाए 264 रन
गुजरात ने पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए कर्नाटक के खिलाफ 264 रन बनाए। गुजरात की ओर से सबसे ज्यादा रन क्षितिज पटेल ने बनाए। उन्होंने 161 गेंदों का सामना करते हुए 95 रन बनाए। वहीं उमंग कुमार ने 143 गेंद का सामना कर 72 रन बनाए। गुजरात के कप्तान चिंतन गाजा ने 92 गेंदों में 45 रन बनाए।

वासुकी कौशिक ने लिए चार विकेट
कर्नाटक की ओर से वासुकी कौशिक ने 20 ओवर में 49 रन देकर 4 विकेट लिए। वहीं विजय वैशाक, रोहित कुमार और प्रसिद्ध कृषणा को 2-2 विकेट सफलताएं मिलीं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.