15 साल से प्रतीक्षा बस स्टैंड का नही हो रहा संचालन, वार्डवासी परेशान...

Updated on 01-04-2024 04:48 PM

बिलाईगढ़ । जिले के नगर पंचायत भटगांव में बना प्रतीक्षा बस स्टैंड विगत 15 सालों से केवल दिखावा का ही बस स्टैंड बनकर रह गया है। बस स्टैंड को संचालित करने न ही क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि ध्यान दे रहा है और न ही शासन-प्रशासन। ऐसे में वार्डवासी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से प्रतीक्षा बस स्टैंड के संचालन की मांग करते नजर आए।

दरसल नगर पंचायत भटगांव के वार्ड नम्बर 12 में स्थित प्रतीक्षा बस स्टैंड सहित पुष्प वाटिका और खेल मैदान, बाजार हाट विगत 15 साल से संचालित नहीं हो सका, जिससे सरकार की करोड़ो रूपये व्यर्थ की भेंट चढ़ गई। जानकारी के मुताबिक यात्री प्रतीक्षालय 17 लाख 50 हजार रुपये का निर्माण तो  पुष्प वाटिका 30 लाख की लागत से तैयार किया गया था। साथ ही हाट बाजार योजना के तहत 40 लाख का सेट निर्माण किया गया और  17 लाख रुपये का खेल मैदान बनाया गया । इस तरह कुल लगभग 1 करोड़ 5 लाख की लागत लगाया गया। जो वर्तमान में अव्यवस्था की भेंट चढ़ गए । या भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई कहें तो गलत नहीं होगा। ऐसे में वार्ड और क्षेत्र के लोग राज्य के विष्णुदेव साय सरकार से प्रतीक्षा बस स्टैंड की संचालन करने मांग कर रहें हैं।

वार्डवासियों की मानें तो तात्कालिक मंत्री रहे अमर अग्रवाल के द्वारा इस बस स्टैंड का उद्घाटन किया गया था। जिनका अब तक संचालन नहीं हो सका। इन 15 सालों में अलग-अलग पार्टी की सरकार सत्ता पर काबिज हुई लेकिन किसी ने संचालन को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया।  ऐसे में वार्डवासी.. सरकार को प्रतीक्षा बस स्टैंड की संचालन करने माँग कर रहें हैं। तांकि सुचारू रूप से यहाँ  बसों की संचालन हो सकें।

वार्डवासियों ने मीडिया को बताया कि बस स्टैंड में बना दुकान का कमरा काफी जर्जर हो गया था जिसे वर्तमान में सुधार किया गया और दुकानों की नीलामी किया गया।  बावजूद ना ही यहाँ बसों को रुकाया जा रहा है, न ही बस स्टैंड की संचालन की जा रही हैं। यदि बसों की आवागमन होती आसपास के बेरोजगारों को एक नई रोजगार मिलता।

बहरहाल अब देखना होगा कि प्रतीक्षा बस स्टैंड संचालन को लेकर  शासन- प्रशासन क्या कुछ कदम उठाते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
 17 October 2026
कोरबा । जिले के पाली विकासखंड के ग्राम चोढा का जय माँ चोढा रानी स्व सहायता समूह मत्स्य पालन के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत कर रहा है। पहले…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले की ग्राम पंचायत बोइदा निवासी श्रीमती नेहा मरावी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत द्वितीय बालिका के जन्म पर ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।…
 17 October 2026
कोरबा । बारिश थमने के बाद अब दूरस्थ वनांचल की उन सड़कों पर काम शुरू हो गया है, जिनसे गांवों और बसाहटों का रोजमर्रा का जीवन जुड़ा है। प्रधानमंत्री ग्राम…
 17 October 2026
कोरबा । रबी सीजन 2026-27 में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के वितरण के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल थ्थ्ै…
 17 October 2026
कोरबा । लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय…
 17 October 2026
अम्बिकापुर । शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों…
Advt.