प्रवेश वर्मा को PWD समेत 5 विभाग:दिल्ली CM रेखा ने वित्त अपने पास रखा, आशीष सूद को गृह

Updated on 21-02-2025 11:50 AM

दिल्ली में भाजपा सरकार के शपथ के 4 घंटे के बाद ही मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया। CM रेखा गुप्ता ने वित्त मंत्रालय अपने पास रखा है। इसके अलावा 8 विभाग और अपने पास रखे हैं।

अरविंद केजरीवाल को नई दिल्ली सीट से हराने वाले प्रवेश वर्मा को PWD, विधायी मामले, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण, जल, गुरुद्वारा चुनाव की जिम्मेदारी दी गई है।

रोहिणी से चौथी बार जीते वरिष्ठ भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता को विधानसभा का स्पीकर और मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट को डिप्टी स्पीकर बनाया जाएगा।

BJP ने मंत्रिमंडल में क्षेत्र-समुदाय का बैलेंस बनाया

भाजपा ने मंत्रिमंडल में सभी प्रमुख जाति-समुदायों के प्रतिनिधित्व को बैलेंस करने की कोशिश की है। भाजपा ने सिख, जाट, वैश्य, दलित और पूर्वांचल के नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह दी है। इसके अलावा पार्टी ने वरिष्ठ नेताओं को मंत्री बनाया है।

  • पार्टी ने राजौरी गार्डन से तीसरी बार विधायक बने मनजिंदर सिंह सिरसा को मंत्रिमंडल में शामिल किया है। सिरसा दिल्ली में भाजपा का सिख चेहरा हैं।
  • दूसरी पार्टियों से आए नेताओं में सिर्फ अकाली दल छोड़कर भाजपा में आए सिरसा को ही मंत्रिमंडल में जगह मिली।
  • BJP ने सिख बाहुल्य क्षेत्र राजौरी गार्डन, हरि नगर और जंगपुरा में जीत हासिल की है।
  • इसके अलावा पार्टी ने दो पूर्वांचलियों कपिल मिश्रा और पंकज सिंह को भी मंत्री बनाया है।
  • भाजपा ने जाट चेहरे प्रवेश वर्मा को भी मंत्री पद दिया है। उन्हें डिप्टी सीएम भी बनाया गया है।
  • पार्टी ने दलित समुदाय से आने वाले रविंदर इंद्राज को भी मंत्री बनाया है।
  • इसके अलावा भाजपा ने वरिष्ठ पंजाबी नेता आशीष सूद को भी मंत्री पद दिया है।

5 मंत्रियों पर क्राइम केस, 2 अरबपति...

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली के 7 मंत्रियों में से मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत 5 के खिलाफ क्राइम केस दर्ज हैं। मंत्री आशीष सूद पर गंभीर आपराधिक आरोप हैं।

दिल्ली कैबिनेट के 2 मंत्री अरबपति हैं। मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा की संपत्ति 248.85 करोड़ रुपए है। वहीं सबसे कम संपत्ति कपिल मिश्रा की 1.06 करोड़ रुपए है। 7 मंत्रियों की औसत संपत्ति 56.03 करोड़ रुपए है।

6 मंत्रियों ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट हैं जबकि एक मंत्री ने सिर्फ 12वीं तक की पढ़ाई की है। 5 मंत्री 41 से 50 साल के बीच हैं, जबकि दो मंत्रियों की उम्र 51 से 60 साल के बीच है। कैबिनेट में केवल एक महिला मंत्री है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 May 2025
पंकज मिश्रा, हमीरपुरः उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में किशोरियों के साथ सरेआम छेड़खानी की दो घटनाओं ने पुलिस की सक्रियता की पोल खोल दी है। बीच सड़क छेड़खानी करने से…
 12 May 2025
मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के पियर थाना की पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने बंदरा गांव के नूनफर टोला में छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने देसी और…
 12 May 2025
शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में आतंकी हमले की अफवाह फैलाई गई। सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट में दावा किया गया कि आतंकी शहर में घुस गए हैं। ताबड़तोड़ गोलियां…
 12 May 2025
उज्जैन: 2028 में लगने वाले सिंहस्थ महाकुंभ के विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कोठी पैलेस स्थित प्रशासनिक भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में सिंहस्थ के कार्यों की…
 12 May 2025
ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में ऑटो से कुत्ते को रस्सी से बांधकर बेरहमी से घसीटने का एक वीडियो सामने आया है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।…
 12 May 2025
कर्नाटक पुलिस ने पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित डॉ. सुब्बन्ना अय्यप्पन की संदिग्ध परिस्थिति में मौत की जांच शुरू कर दी है। वह शनिवार को श्रीरंगपटना के निकट कावेरी नदी…
 12 May 2025
ऑपरेशन सिंदूर में मारे गए पाकिस्तानी आतंकियों के जनाजे में वहां की सेना के सीनियर अफसर और नेता भी शामिल हुए थे। रविवार को भारतीय सेना की प्रेस कॉन्फ्रेंस में…
 12 May 2025
भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के 43 घंटे बाद सोमवार को 9 राज्यों के 32 एयरपोर्ट्स खोल दिए गए हैं। एयरलाइंस कंपनियों की तरफ से यात्रियों के लिए बुकिंग…
 11 May 2025
भविष्य में भारत पर होने वाला हर आतंकी हमला एक्ट ऑफ वॉर युद्ध का कारण या युद्ध की शुरुआत माना जाएगा। सरकार के टॉप सोर्स के हवाले से न्यूज एजेंसी…
Advt.