ट्विटर से निकाली गई गर्भवती कर्मचारी ने एलन मस्क को दी कोर्ट में घसीटने की धमकी

Updated on 10-11-2022 06:07 PM
 दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क (Elon Musk) की मुश्किलें फिर बढ़ सकती हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) उनके गले की फांस बन सकता है। मस्क ने ट्विटर को खरीदने के लिए अप्रैल में 44 अरब डॉलर की डील की थी और फिर उससे मुकर गए थे। लेकिन कोर्ट-कचहरी से बचने के लिए आखिर उन्होंने पिछले महीने के अंत में यह डील पूरी कर ली। इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक ताबड़तोड़ फैसले किए। सबसे पहले भारतीय मूल के सीईओ पराग अग्रवाल (Parag Agrawal) समेत चार टॉप अधिकारियों को बाहर कर दिया। फिर उन्होंने कंपनी के बोर्ड को भंग कर दिया। इसके बाद मस्क ने ट्विटर के आधे कर्मचारियों की छुट्टी कर दी। भारत में तो 90 फीसदी कर्मचारियों को बाहर कर दिया गया।

ट्विटर से बाहर किए गए कर्मचारियों में कई गर्भवती महिलाएं भी हैं। इनमें से एक महिला ने मस्क को कोर्ट में घसीटने की धमकी दी है। उन्होंने ट्वीट किया, 'See you in court!'। हालांकि, ट्विटर ने उनके ट्वीट्स को हटा दिया। इस महिला का नाम शेनन लू (Shennan Lu) है। वह ट्विटर में डेटा साइंस मैनेजर के पद पर थीं। कंपनी ने पिछले शुक्रवार को दुनियाभर में 3700 कर्मचारियों को बाहर कर दिया था। इनमें शेनन लू भी शामिल थीं। डेलीमेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक शेनन लू इसी साल जनवरी में ट्विटर में आई थीं।

अदालत में घसीटने की धमकी
शेनन लू ने लिखा, 'ट्विटर में मेरी यात्रा ऐसे समय समाप्त हुई जब मैं छह महीने की गर्भवती हूं।' लू ने एक और ट्वीट में लिखा, 'यह भेदभाव है। मैं इसके खिलाफ लड़ूंगी। मेरा परफॉरमेंस पिछली तिमाहियों से अच्छा रहा है। मैं जानती हूं कि अन्य मैनेजरों के पास मेरे जितनी अच्छी रेटिंग नहीं है। See you… in the court.'। शेनन लू की तरह रेचल बॉन भी ट्विटर में छंटनी की शिकार हुई हैं। वह आठ महीने की गर्भवती हैं। वह कंपनी के सैन फ्रांसिस्को ऑफिस में कंटेंट मार्केटिंग मैनेजर थीं। निकाले जाने के बाद उन्होंने अपने नौ महीने के बच्चे को हाथ में लेकर एक फोटो शेयर करते हुए पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने लिखा, 'Twitter वास्तव में ट्विटर था।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.