गर्भवती युवती की मौत: परिजनों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

Updated on 10-07-2025 01:49 PM

सुकमा। जिले में बीते दिनों एक युवती की मौत हो गई। युवती की अचानक तबियत ख़राब होने के चलते उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। बाद में पता चला की युवती गर्भवती थी। वहीं मृतका के परिजनों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस बीच राज्य महिला आयोग की सदस्य ने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला कोंटा ब्लॉक के ढोंढरा पंचायत अंतर्गत गांव चिंतकोंटा का है। जहां 6 जुलाई रविवार को अपने गृह ग्राम लौटी थी। घर पहुंचने के कुछ समय बाद ही उसकी तबियत बिगड़ने लगी, लेकिन उसने किसी भी परेशानी के बारे में कुछ नहीं बताया। देर शाम तक उसे कई बार उल्टियां हुईं। परिजनों ने हॉस्पिटल ले जाने की कोशिश की लेकिन युवती ने मना कर दिया। अगले दिन सुबह 4 बजे जब वह बाथरूम गई और काफी देर तक नहीं लौटी, तब परिजनों ने देखा कि वह बेहोश पड़ी थी।

गर्भवती थी युवती

आनन-फानन में उसे कोंटा के एक आरएमपी डॉक्टर के पास ले जाया गया लेकिन क्लीनिक बंद थी। इसके बाद उसे आंध्रप्रदेश के चित्तूर हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने बताया कि, युवती 8 माह की गर्भवती थी और कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने केस को कोंटा थाने को सौंप दिया है। शव का पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार गृहग्राम में किया गया।

परिजनों की जांच की मांग

मृतका के परिजनों ने इस घटना को गहराई से दुखद बताया और न्याय की मांग की है। उनका कहना है कि, हमारी बेटी को किस हाल में वापस लाया गया, हमें कुछ नहीं बताया गया, बस अब यही चाहते हैं कि उसे न्याय मिले और जो जिम्मेदार हैं उन्हें सजा मिले। राज्य महिला आयोग सदस्य दीपिका सोरी मृतक के गांव पहुंचीं। इस दौरान परिजनों ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.