खुशी से जमकर उछली प्रीति जिंटा, 0 पर आउट हुए धोनी तो आउट ऑफ कंट्रोल इमोशंस

Updated on 06-05-2024 12:58 PM
धर्मशाला: रविंद्र जडेजा के ऑलराउंड खेल के दम पर चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) ने पंजाब किंग्स को 28 रन से हराकर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को मजबूत किया। जडेजा ने 26 गेंद में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 43 रन बनाने के बाद चार ओवर में महज 20 रन खर्च कर तीन विकेट झटके। इससे पंजाब के खिलाफ लगातार पांच हार के बाद सीएसके ने जीत का स्वाद चखा। सीएसके ने पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद नौ विकेट पर 167 रन बनाए और फिर पंजाब की पारी को नौ विकेट पर 139 रन पर रोककर टीम के खिलाफ चार दिन पहले मिली हार का बदला चुकता किया। कुल 11 मैचों में सातवीं हार के बाद पंजाब की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। एमएस धोनी के लिए बल्ले के लिहाज से यह खराब दिन रहा क्योंकि वह पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए।

धोनी गोल्डन डक और प्रीति जिंटा खुश

धोनी 9वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे, ऐसा उन्होंने 18 साल बाद किया। सीएसके की पारी के 19वें ओवर में धोनी, हर्षल पटेल की धीमी गेंद से पूरी तरह से चकमा खा गए, जो तेजी से गिरी और उन्हें पूरी तरह चौंका दिया। गेंद उनके डिफेंस से होते हुए ऑफ स्टंप से जा टकराई। धोनी के आउट होने से धर्मशाला की भीड़ स्तब्ध रह गई लेकिन पंजाब किंग्स की सह-मालिक और बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा अपनी भावनाओं को छिपा नहीं सकीं और स्टैंड्स में जश्न मनाती देखी गईं। उन्होंने एक खूबसूरत मुस्कान दी और शानदार विकेट के लिए हर्षल की सराहना की
धोनी 150 कैच पकड़ने वाले पहले प्लेयर
एमएस धोनी आईपीएल में चौथी बार गोल्डन डक पर आउट हुए। धोनी के अलावा पंजाब किंग्स के विकेटकीपर बल्लेबाज यानी जितेश शर्मा भी 0 पर आउट हुए। आईपीएल में ये पांचवां मौका था, जब दोनों टीम के विकेटकीपर खाता नहीं खोल सके। वैसे इस मैच में धोनी 150 आईपीएल कैच लेने वाले पहले प्लेयर बन गए। मुकाबले से पहले चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने इस सीजन में 10वीं बार टॉस गंवाया यानी वह सिर्फ एक बार ही जीत पाए। सीएसके अब अपने अगले मैच में शुक्रवार को गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी जबकि पंजाब गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.