चंद्रमा पर नए मिशन की तैयारी, अंतरिक्ष आयोग ने LUPEX मिशन को दी मंजूरी

Updated on 07-10-2024 01:13 PM
नई दिल्ली : भारत अब अपने पांचवें मून मिशन पर आगे बढ़ने के लिए तैयार है। राष्ट्रीय अंतरिक्ष आयोग ने पांचवें चंद्र मिशन - लूनर पोलर एक्सप्लोरेशन मिशन या लूपेक्स को मंजूरी दे दी है। आयोग अंतरिक्ष मिशनों पर निर्णय लेने वाला सर्वोच्च निकाय है। चंद्रयान 1 से 4 मिशनों के विपरीत, इसे भारत और जापान की तरफ से संयुक्त रूप से क्रियान्वित किया जाएगा। हालांकि, यह भारत की मून सीरीज का हिस्सा है। इसका उद्देश्य अंततः किसी भारतीय को चंद्रमा पर भेजना और उसे वापस लाना है।

कैबिनेट मंजूरी के लिए रखा जाएगा


केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 18 सितंबर को चंद्रयान-4 को मंजूरी दे दी थी, और लूपेक्स को जल्द ही कैबिनेट मंजूरी के लिए रखा जाएगा। इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक स्पेशल इंटरव्यू में बताया हम चाहते थे कि (कैबिनेट से) कुछ और मंजूरी मिल जाए। संभवतः, आने वाले दिनों में, उन्हें भी मंजूरी मिल जाएगी। सोमनाथ ने कहा कि हमें चंद्रयान मिशन की एक सीरीज बनानी होगी जो वर्तमान स्तर से क्षमता का निर्माण करेगी जो वास्तव में मनुष्यों को चंद्रमा पर उतरने और उन्हें वापस लाने में सक्षम होगी।

क्या है LUPEX मिशन का उद्देश्य


‘जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी’ (JAXA)और इसरो ने अगले चंद्र मिशन ‘लूनर पोलर एक्सप्लोरेश मिशन’ के लिए साझेदारी की है। जक्सा और इसरो क्रमश: रोवर और लैंडर का विकास कर रहे हैं। रोवर अपने साथ न केवल इसरो और जाक्सा के उपकरणों को चांद तक ले जाएगा बल्कि अमेरिकी एजेंसी नासा और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) के उपकरण भी उसके साथ होंगे।

जाक्सा के मुताबिक, लुपेक्स मिशन का उद्देश्य चंद्रमा पर स्थायी गतिविधियों के लिए आधार बनाने के उद्देश्य से उसके अनुकूल ध्रुवीय इलाके की खोज की संभावना का पता लगाना है। साथ ही चंद्रमा की सतह पर मौजूद जल संसाधन की उपलब्धता को लेकर जानकारी हासिल करना और चंद्रमा एवं वाहन (अंतरिक्ष यान) के पहुंचाना है। साथ ही वहां रात भर रहने जैसी ग्रहीय सतह अन्वेषण प्रौद्योगियों का प्रदर्शन करना है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
 10 August 2026
पटना/दिल्ली: उत्तर प्रदेश और पंजाब की विधानसभा चुनावों में दो-दो हाथ करने की तैयारी में चिराग पासवान जुट गए हैं। दिल्ली में लोजपा (रामविलास) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक…
 10 August 2026
जयपुर: राजस्थान में निकाय और पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ओबीसी आयोग की रिपोर्ट के बाद चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ी है। हालांकि लॉटरी की तारीख दो…
 10 August 2026
कोलकाता : त्रिपुरा की 'नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी ऑफ़ इंडिया' (NCPI) में मतभेद सामने आए हैं। यह एक कम जानी-मानी राजनीतिक पार्टी है, जिसमें हाल ही में तृणमूल कांग्रेस के 20…
 10 August 2026
रांचीः झारखंड में अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हजारों अभ्यर्थियों ने सोमवार को विधानसभा मार्च निकाला गया। 'विधानसभा घेराव' मार्च निकाल रहे प्रदर्शनकारी…
 10 August 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में 35 साल के चाय किसान दीपांकर गोप के अपहरण का मामला सामने आया है। घटना शनिवार को भारत-बांग्लादेश सीमा के पास राजगंज ब्लॉक के…
 10 August 2026
कोच्चि, केरलम पुलिस ने सोमवार को राइट विंग कमेंटेटर और यूट्यूबर टीजी मोहनदास को गिरफ्तार किया। उन पर NEET पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को…
 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
Advt.