एशियन गेम्स की तैयारी:मार्च तक तैयार हो जाएगा देश का सबसे बड़ा इंडोर घुड़सवारी स्टेडियम

Updated on 04-11-2025 01:07 PM

बिशनखेड़ी में बन रहा देश का सबसे बड़ा इक्वेस्ट्रियन (घुड़सवारी अकादमी) इंडोर स्टेडियम मार्च तक तैयार हो जाएगा। इसकी लंबाई 100 मीटर और चौड़ाई 70 मीटर होगी। यह स्टेडियम इस लिहाज से खास है कि यहां घुड़सवारी से जुड़ी सभी प्रतियोगिताएं पूरे साल आयोजित की जा सकेंगी। बारिश और गर्मी के मौसम में अब कोई भी इवेंट रद्द नहीं होगा।

फिलहाल इस तरह की इंडोर सुविधा केवल दिल्ली, हैदराबाद और बेंगलुरु में है। लेकिन, इन इंडोर स्टेडियम (शो जंपिंग एरिना) में कुश्ती, जिम्नास्टिक समेत अन्य प्रतियोगिताएं होती हैं। भोपाल में बन रहा स्टेडियम सिर्फ घुड़सवारी के लिए है।

यूके से 4.5 करोड़ में आएंगे 3 हाई परफॉर्मर घोड़े

शो जंपिंग और ड्रेसाज इवेंट एक ही छत के नीचे

स्टेडियम में शो जंपिंग, ड्रेसाज और इवेंटिंग के लिए अंतरराष्ट्रीय सुविधाएं होंगी। प्रैक्टिस के लिए सॉफ्ट राइडिंग फ्लोर, एरेना फेंसिंग, डिजिटल स्कोरिंग सिस्टम होगा।

आयरिश घोड़े क्यों बेहतर 

 आयरिश हॉर्स की छाती गहरी और पिछला हिस्सा मजबूत होता है, जो जंपिंग के लिए उपयुक्त माना जाता है। ये घोड़े तेजी से सीखने और राइडर के साथ तालमेल बैठाने के लिए भी प्रसिद्ध हैं।

अकादमी में अभी 31 घोड़े

 दिसंबर अंत तक यूके से 3 हाई परफॉर्मेंस आयरिश स्पोर्ट हॉर्स लाए जाएंगे। इन्हें एशियन गेम्स 2026 के लिए खरीदा जाएगा। एक घोड़े की कीमत 1.5 करोड़ है। अकादमी में 31 घोड़े हैं।

इंडोर स्टेडियम मार्च तक तैयार हो जाएगा। इससे खिलाड़ियों को पूरे साल अभ्यास की सुविधा मिलेगी। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं भी पूरे साल कराई जा सकेंगी। 

-कै. भागीरथ, कोच, इक्वेस्ट्रियन अकादमी

यूके से तीन प्रशिक्षित घोड़े लाए जाने की प्रक्रिया चल रही है। इनके आने से अकादमी के खिलाड़ियों को अभ्यास में सीधा लाभ मिलेगा।

 -बीएस यादव, संयुक्त संचालक, खेल विभाग



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.