मोदी कैबिनेट में फेरबदल की तैयारी, चिराग पासवान बन सकते हैं मंत्री

Updated on 30-06-2023 06:58 PM
पटना/दिल्ली: नरेंद्र मोदी कैबिनेट में चिराग पासवान को जगह मिल सकती है। नरेंद्र मोदी कैबिनेट की 3 जुलाई को बैठक होने वाली है। माना जा रहा है कि 2024 लोकसभा चुनाव से पहले कैबिनेट में भारी फेरबदल की जाएगी। जिसके बाद ये चर्चा चल निकली कि चिराग पासवान को मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। चिराग पासवान को हाल ही में केंद्र सरकार ने जेड प्लस सिक्योरिटी भी मुहैया कराई थी। चिराग पासवान का हमेशा से झुकाव नरेंद्र मोदी को लेकर रहा है। फिलहाल वो जमुई से सांसद हैं और बिहार की राजनीति में काफी ऐक्टिव रहते हैं।

2024 लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार सहयोगियों को पूरा इम्पॉर्टेंस देना चाह रही है। लीडरशिप चाहता है कि गठबंधन सहयोगियों को एक बार फिर से साथ लिया जाए। उन्हें सत्ता में भागीदार बनाया जाए। इसी मिशन के तहत चिराग पासवान को कैबिनेट में जगह मिल सकती है। सिर्फ चिराग ही नहीं महाराष्ट्र के एकनाथ शिंदे गुट वाली शिवसेना के भी किसी सांसद को केंद्र में मंत्री बनाया जा सकता है। साथ ही पार्टी संगठन में भी बदलाव की चर्चा है।

एनडीए की रिस्ट्रक्चरिंग की कवायद

दरअसल, ये पूरी कवायद एनडीए की रिस्ट्रक्चरिंग को लेकर है। 2014 के बाद कई पार्टियां एनडीए से बाहर हुईं हैं तो कई को एनडीए का पार्टनर बनना बीजेपी चाह रही है। नए हालात में बीजेपी चाहती है कि आंध्र प्रदेश के चंद्रबाबू नायडू की पार्टी टीडीपी और बादल परिवार की अकाली दल एनडीए में आ जाए। इसके अलावा यूपी और बिहार की लोकल पार्टियां मोदी सरकार का पार्टनर बनने को तैयार है। इनमें जीतन राम मांझी की पार्टी HAM, लोजपा के दोनों धड़े (चिराग और पशुपति पारस) और यूपी में ओमप्रकाश राजभर की सुभासपा भी शामिल है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.