मखाना इडली और डोसा के साथ डोकला की तैयारी, 'MBA मखानावाला' को G20 से बुलावा

Updated on 03-07-2023 06:47 PM
दरभंगा: दिल्ली से सटे गुरुग्राम में G20 के शिखर सम्मेलन की शुरुआत हुई। इसमें भारत सहित 34 देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे। इस शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए दरभंगा के 'MBA मखानावाला' नाम से मशहूर इंजीनियर श्रवण कुमार राय को ईमेल के जरिए बुलावा आया है। ये बैठक गुरुग्राम ओराना कन्वेंशन सेंटर में हो रहा है। जिसको लेकर यहां के कारोबारियों और बुद्धिजीवियों के बीच खुशी है।

'MBA मखानावाला' के नाम से मशहूर इंजीनियर

दरअसल, दरभंगा जिले के श्रवण कुमार राय तमिलनाडु के तंजौर की एक इंस्टीयूट में फूड टेक्नोलॉजी की पढ़ाई की है। फिर मास्टर ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की। उसी दौरान उन्होंने एक प्रोजेक्ट के तौर पर पोपिंग मखाना मशीन पर काम किया। फिर तय कर लिया अब मखाना पर ही काम करना है। जिसके बाद उन्होंने लाखों की पैकेज वाली नौकरी छोड़कर वर्ष 2019 से मखाना के व्यवसाय का स्टार्टअप शुरू किया और 'MBA मखानावाला' के नाम से मशहूर हो गए।

इंजीनियर पति-पत्नी ने शुरू किया मखाना से स्टार्टअप


साल 2019 में सुमित्रा फूड्स के नाम से शुरू किए इस बिजनेस में पत्नी रुचि मंडल भी उनका हाथ बंटाती हैं। रुचि मंडल इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़कर पति का साथ दे रही हैं। इस स्टार्टअप के जरिए श्रवण कुमार राय न सिर्फ अपनी कंपनी के लिए मुनाफा कमा रहे हैं, बल्कि काफी लोगों को रोजगार भी दे रहे हैं। अभी हाल में ही उन्हें दरभंगा एयरपोर्ट पर मखाना सेंटर खोलने की भी अनुमति मिली है। उनका बिजनेस सुपर फूड मखाने से बनने वाले उत्पादों का है।

'एमबीएम खानावाला' के नाम से फूड चेन खोलने की तैयारी


श्रवण कुमार राय 'एमबीएम खानावाला' के नाम से फूड चेन खोलने की तैयारी है। श्रवण कुमार राय और उनकी पत्नी रुचि मंडल मखाने पर अब नया कॉन्सेप्ट लेकर आ रहे हैं। जिसमे अलग-अलग राज्यों में मिलने वाले पारंपरिक खान-पान को मखाने से जोड़ेंगे। दक्षिण भारत के लोगों को मखाना डोसा और इडली परोसेंगे। गुजरात से आने वाले को मखाने का ढोकला खिलाएंगे। पास्ता और नूडल्स की जगह मखाना होगा। बाकी मिथिला की जो रेसिपी मखाना खीर, बर्फी, लड्डू, बिस्कुट, रबड़ी और चाट सहित अन्य मेन्यू है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.