झारखंड CM के करीबियों के 12 ठिकानों पर ED रेड मीडिया सलाहकार के घर लॉकर तोड़ने की तैयारी; कोलकाता-राजस्थान में भी तलाशी

Updated on 03-01-2024 01:53 PM

झारखंड में सियासी हलचल के बीच प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को सीएम हेमंत सोरेन के मीडिया सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ ​​पिंटू के ठिकानों पर रेड की है।

ED ने अवैध खनन से जुड़ें मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रांची में मुख्यमंत्री के कुछ करीबी सहयोगियों के घर भी दबिश दी है। इसमें आईएएस और साहिबगंज डीसी रामनिवास यादव (राजस्थान, साहिबगंज), खोदनिया ब्रदर्स (साहिबगंज), पूर्व विधायक पप्पू यादव शामिल हैं।

सीएम के प्रेस सलाहकार के घर के बाहर सुरक्षाबल तैनात है। प्रेस सलाहकार पिंटू के घर ईडी की टीम ने लॉकर तोड़ने वाले मिस्त्री को बुलाया है। अहम दस्तावेज या अन्य समान लॉकर में होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, दूसरी ओर ईडी की टीम सीएम के करीबी विनोद सिंह और आर्टिटेक रौशन के रातू रोड के पिस्का मोड स्थित आवास पहुंचकर छापेमारी कर रही है। किसी को अंदर से बाहर और बाहर से अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है।

साथ ही डीएसपी राजेंद्र दुबे (हजारीबाग और अन्य स्थानों), अभय सरावगी (कोलकाता), सिपाही अवधेश कुमार के घर भी छापेमारी हुई है। अभिषेक प्रसाद के आवास और साहेबगंज उपायुक्त के आवास समेत 12 ठिकानों पर तलाशी ली जा रही है। राजधानी रांची में रेड अरगोड़ा, रातू रोड सहित कई इलाकों में जारी है।

ऐसे सीएम के मीडिया सलाहकार ईडी के निशाने पर आए
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बरहेट विधानसभा सीट से विधायक हैं। पंकज मिश्रा विधायक प्रतिनिधि हैं। ईडी ने पंकज मिश्रा के यहां पहले रेड की थी। इसी रेड में सीएम के मीडिया सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू का नाम सामने आया था। ईडी को दोनों के बीच वित्तीय लेनदेन के पुख्ता सबूत मिले थे। इसी आधार पर ईडी ने अभिषेक प्रसाद के घर पर रेड की है।

अगस्त 2022 में ईडी ने अभिषेक प्रसाद पिंटू को पूछताछ के लिए बुलाया था। 3 अगस्त को अवैध खनन, खनन पट्टा आवंटन और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में करीब 9 घंटे तक सवाल-जवाब हुए थे। इससे पहले पिंटू से उनके परिवार के सदस्यों के बारे में जानकारी ली गई थी। साथ ही उनके और उनके परिवार के सदस्यों की आय के विभिन्न स्त्रोतों के बारे में भी सवाल पूछे गए थे।

विधायक दल की बैठक आज
सीएम हाउस में आज गठबंधन के विधायकों की एक बैठक भी बुलाई गई है। इसकी अध्यक्षता खुद सीएम हेमंत सोरेन करेंगे। इस बैठक को कई मायने में अहम माना जा रहा है।

जेएमएम सूत्रों के मुताबिक आज की इस बैठक में दो-तीन अहम विषय हैं, जिन पर चर्चा होगी। ऐसी चर्चा है कि बैठक के बाद हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन का नाम सीएम पद के लिए प्रस्तावित किया जा सकता है।

हालांकि बैठक से एक दिन पहले एक न्यूज एजेंसी से बातचीत में सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि मेरी पत्नी के विधानसभा चुनाव लड़ने की संभावना बीजेपी की कल्पना है। बीजेपी झूठी कहानी बना रही है कि मैं अपनी पत्नी को बागडोर दूंगा। 

तेजस्वी बोले-चुनाव तक ये चलता रहेगा

झारखंड में ED की कार्रवाई पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा, "...ना पहली बार है, ना अंतिम बार है। ये सिलसिला तो चलता ही रहेगा जब तक चुनाव रहेंगे... जो भी जांच एजेंसियां हैं, सब लोग दबाव में काम कर रहे हैं..अब तो सभी एजेंसियां आदि हो ही गई हैं। अपना काम छोड़कर राजनीतिक कामों में लगना है...



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
 12 August 2026
पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बुधवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे बहुत देर से चल रहे हैं।…
 12 August 2026
 बदायूं: यूपी के बदायूं में एक सड़क हादसे के बाद फैली अफवाह ने सरकारी डॉक्टर को भीड़ ने घेर लिया। सीएचसी उसावां के प्रभारी चिकित्साधिकारी (एमओआईसी) डॉ. राहुल सिद्धार्थ पर…
 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
Advt.