23 जून की तैयारियां तेज, सीएम नीतीश खुद कर रहे निगरानी, आखिर कहां होगी 'विपक्षी एकता' बैठक

Updated on 19-06-2023 07:37 PM
पटना : राजधानी पटना में 23 जून को बीजेपी विरोधी दलों की बैठक (Bihar Opposition Meet) होने वाली है। इसे लेकर राजधानी पटना में तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। पटना के स्टेट गेस्ट हाउस को सजाया संवारा जा रहा है। किसी तरह की सुविधाओं में कोई कमी ना रह जाए इसका जायजा खुद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ले रहे हैं। अभी 2 दिन पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक गेस्ट हाउस पहुंचे। स्टेट गेस्ट हाउस में मुख्यमंत्रियों और अन्य मेहमानों के ठहरने की व्यवस्था को लेकर जानकरी ली। पटना के सर्किट हाउस में भी अन्य राज्यों से आए मेहमानों को ठहराने की व्यवस्था की गई है। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह सहित नीतीश कुमार के करीबी नेता 23 जून की बैठक को सफल बनाने में लगे हुए हैं।


सजाया जा रहा सदाकत आश्रम

जहां नीतीश सरकार विपक्षी बैठक की तैयारियों में जुटी है। दूसरी तरफ राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, वेणुगोपाल के स्वागत की तैयारियां पार्टी के प्रदेश कार्यालय में भी हो रही। राहुल गांधी 23 जून को सुबह 10 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जहां से उनका कार्यक्रम सीधे सदाकत आश्रम जाने का है। सदाकत आश्रम में वह कार्यकर्ताओं से मिलेंगे नेताओं से बात करेंगे। इस दौरान बिहार में पार्टी की मौजूदा राजनीतिक स्थिति का जायजा लेंगे। वहीं उनके स्वागत के लिए 70 फीट का पंडाल बनाया जा रहा है। सदाकत आश्रम जाने के रास्ते को चुस्त-दुरुस्त किया जा रहा। कांग्रेस दफ्तर सदाकत आश्रम के भी रंग रोगन का काम शुरू हो गया है। इसके अलावा तमाम कांग्रेस के नेताओं को इसकी जिम्मेदारी सौंप दी गई है।


गेस्ट के स्वागत में परोसे जाएंगे बिहार के व्यंजन

अन्य राज्यों से आने वाले मुख्यमंत्रियों के स्वागत में बिहार के व्यंजन प्रमुखता से परोसे जाएंगे। इसके लिए भी महत्वपूर्ण होटलों को खाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस बात का ध्यान रखा गया है कि जो भी मुख्यमंत्री जिस राज्य से आ रहे हैं उनके खाने में कोई कमी नहीं हो। साथ ही उन्हें अलग से बिहार के पकवान भी परोसे जाएंगे। अतिथियों को बेस्ट बिहारी पकवान मिले इसके लिए महागठबंधन के नेताओं की तरफ से पूरी व्यवस्था की जा रही है।

बीजेपी के खिलाफ सभी विपक्षी दल होंगे एक

विपक्षी दलों के नेताओं के स्वागत को लेकर नीतीश सरकार में मंत्री विजय चौधरी ने जानकारी दी। उन्होंने कहा की सभी प्रमुख विपक्षी दलों के नेताओं का आना तय हो गया है। इस बैठक में इसी बात पर चर्चा होगी की आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी का मुकाबला कैसे किया जाए। विजय चौधरी ने यह भी कहा कि इस मीटिंग में इस बात पर भी सहमति बनेगी कि बंगाल, दिल्ली और दूसरे राज्यों में जहां क्षेत्रीय पार्टियों की कांग्रेस से प्रतिद्वंदिता है, वहां भी आपसी सामंजस्य के साथ कैसे चुनाव लड़ा जाए। विजय सिन्हा ने अपनी बात कहते हुए यह कहा कि विपक्षी एकजुटता को एक साथ खड़ा कर भाजपा का मुकाबला करने की हमारी कोशिश रंग ला रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.