धरती आबा अभियान की तैयारियों में तेजी, किसानों का ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य : कलेक्टर

Updated on 11-06-2025 01:15 PM

कोरिया। कलेक्टर चन्दन त्रिपाठी ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को महत्त्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए। बैठक में आगामी 15 जून से आरंभ होने वाले 'धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान' की तैयारियों की समीक्षा की गई।

कलेक्टर ने बताया कि यह अभियान जनजातीय क्षेत्रों के लिए समर्पित एक राष्ट्रव्यापी जागरूकता और लाभ संतृप्ति कार्यक्रम है, जिसके अंतर्गत क्लस्टरवार शिविर लगाए जाएंगे। कलेक्टर ने निर्देश दिया कि सभी विभाग इन शिविरों की तैयारी समय पर पूर्ण करें ताकि लाभार्थियों को योजनाओं का समुचित लाभ मिल सके। कलेक्टर ने खाद्य विभाग के अधिकारी को सभी राशन दुकानों में चावल एवं अन्य खाद्य सामग्री का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत पाइप लाइन बिछाने के दौरान सड़क खुदाई की मरम्मत जल्द से जल्द कराए जाने के निर्देश भी दिए हैं, वहीं शिक्षा विभाग को स्कूल खुलने से पहले साफ-सफाई व मरम्मत कार्य पूरे करने को कहा गया ताकि विद्यार्थियों को असुविधा न हो। जिला शिक्षा अधिकारी ने जानकारी दी कि युक्तियुक्तकरण के तहत 90 प्रतिशत शिक्षकों ने अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर पदभार ग्रहण कर लिया है।

कलेक्टर ने वन विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों से इस वर्ष भी बड़े स्तर पर वृक्षारोपण करने की तैयारी शुरू करने को कहा। कलेक्टर ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों का ऑनलाइन पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए ताकि धान विक्रय के समय किसानों को किसी प्रकार की तकनीकी या अन्य समस्या न उत्पन्न हो। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसानों को इसके लिए जागरूक भी किया जाए।

जनदर्शन व अन्य माध्यमों से प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के लिए भी कलेक्टर त्रिपाठी ने निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक आवेदक को समय पर समाधान मिलना चाहिए। सभी तहसीलदारों से कहा है कि बटांकन, सीमांकन व अन्य राजस्व सम्बन्धी प्रकरणो का निराकरण भी तेजी से करें।

आज आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लगभग 56 नागरिकों ने अपनी समस्याएं प्रस्तुत कीं, जिन्हें अपर कलेक्टर अरुण मरकाम ने गंभीरता से सुना और समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में बैकुण्ठपुर एसडीएम दीपिका नेताम, सोनहत एसडीएम राकेश साहू सहित विभिन्न विभागों के जिलाधिकारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.