दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्रि की तैयारी शुरू, कलेक्टर ने ली बैठक

Updated on 27-09-2023 03:01 PM

दंतेवाड़ा। आगामी अक्टूबर माह में शुरू होने वाले नवरात्र पर्व की तैयारी दंतेश्वरी मंदिर में शुरू कर दी गई है।

शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर बस्तर की आराध्या देवी माई दंतेश्वरी के दंतेवाड़ा स्थित शक्तिपीठ प्राचीन मंदिर में लाखों की संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं, भक्तों, पदयात्रियों एवं पर्यटकों को सुविधा देने के लिए एवं तैयारी को लेकर टेंपल स्टेट कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। 


कलेक्टर विनीत नंदनवार की अध्यक्षता में हुई बैठक विभिन्न महत्वपूर्ण निर्णय गए। बैठक में नवरात्रि पर्व के अवसर पर चिकित्सा सुविधा व्यवस्था, पेयजल एवं साफ सफाई व्यवस्था, वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया गया।


बैठक में जानकारी दी गई कि नवरात्रि के लिए 15 सुविधा केंद्र बनाए जाएगे। जिसमें जावंगा, फरसपाल, पनेड़ा, गीदम, कारली, ऑवराभाटा सहित अन्य स्थानों शामिल किया गया है। नवरात्र के दौरान वाहन पार्किंग के लिए मुख्यालय में 5 जगह का चिन्हांकित किया गया। 


इसके साथ ही नवरात्र पर्व के दौरान मंदिर परिसर में आवश्यक प्रकाश व्यवस्था के संबंध में, जूता-चप्पल रखने की व्यवस्था के संबंध में, नवरात्रि पर्व के सफल सम्पादन हेतु समिति का गठन और पदयात्रियों की सुविधा हेतु जिला बस्तर, सुकमा, बीजापुर से आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा दी जाएगी। 


इसके अलावा दशहरा पर्व में माई जी पालकी ले जाने हेतु एक-चार के गार्ड की व्यवस्था, दशहरा पर्व हेतु वाहन एवं डीजल की व्यवस्था के संबंध में, आंवराभाटा में माई जी के विश्राम स्थल में जिया डेरा हेतु भवन में व्यवस्था, नवरात्रि पर्व में दुकान हेतु स्थल का चयन एवं आबंटन के संबंध में चर्चा किया गया। 


इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष तुलिका कर्मा, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि विमल सुराना, मंदिर के जिया लोकेन्द्र नाथ जिया, अन्य जनप्रतिनिधिगण, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, अपर कलेक्टर संजय कन्नौजे, संयुक्त कलेक्टर सुरेन्द्र ठाकुर, तहसीलदार हुलेश्वर नाथ खुटे सहित मंदिर के पुजारी, सेवादार सहित मंदिर समिति के सदस्य और क्षेत्र के विभिन्न समाज प्रमुख तथा अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.