चीन और अमेरिका का दबदबा खत्म करने की तैयारी! इस खास ट्रेनिंग के लिए टाटा ने ताइवान भेजे अपने कर्मचारी

Updated on 11-06-2025 01:56 PM
नई दिल्ली: चीन और अमेरिका जिस चीज पर ज्यादा इतराते हैं, भारत ने उसकी काट निकालनी शुरू कर दी है। टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स (Tata Electronics) सेमीकंडक्टर बनाने की तैयारी कर रही है। कंपनी चिप बनाने और उनकी टेस्टिंग के लिए प्लांट लगा रही है। कंपनी अपने कर्मचारियों को ट्रेनिंग के लिए ताइवान भेज रही है ताकि इस काम को तेजी से आगे बढ़ाया जा सके।

इकोनॉमिक टाइम्स के अनुसार टाटा ग्रुप की इस कंपनी ने अब तक करीब 200 कर्मचारियों को ताइवान भेजा है। ये कर्मचारी पावरचिप सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग कॉरपोरेशन (PSMC) में ट्रेनिंग ले रहे हैं। PSMC टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स की टेक्नोलॉजी पार्टनर है। इन कर्मचारियों को खास तरह की ट्रेनिंग दी जा रही है। ये ट्रेनिंग उन्हें गुजरात के धोलेरा (Dholera) में लगने वाले प्लांट को चलाने में मदद करेगी। सेमीकंडक्टर एक तरह का मटीरियल होता है, जो बिजली को कंट्रोल करने में मदद करता है। ये मोबाइल फोन और कंप्यूटर जैसे इलेक्ट्रॉनिक सामानों में इस्तेमाल होता है।

प्लांट शुरू करने की तैयारी

एक सूत्र ने बताया कि टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स से ट्रेनिंग के लिए ताइवान जाने वाले लोगों की संख्या बढ़ गई है। कंपनी अपने प्लांट को शुरू करने की तैयारी कर रही है। सबसे बड़ी दिक्कत टैलेंट की है। टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स एक तय योजना के हिसाब से काम कर रहा है। PSMC एक बार में कुछ ही लोगों को ट्रेनिंग दे सकता है। इसलिए कंपनी करीब 50 से 75 लोगों को एक बार में भेज रही है।

91000 करोड़ का प्लांट

टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स धोलेरा में 91,000 करोड़ रुपये का प्लांट लगा रहा है। इससे 20,000 से ज्यादा लोगों को सीधे और अप्रत्यक्ष रूप से नौकरी मिलेगी। इसके अलावा असम में 27,000 करोड़ रुपये का OSAT (Assembly and Test) फैसिलिटी बन रहा है। इससे लगभग 27,000 लोगों को नौकरी मिलने की उम्मीद है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.